Search

Home / News Stories / भीषण गर्मी में महिला ने गरम कार के बोनट पर बनाई रोटियां, हुई वायरल

odisha ki mahila ne car ke bonnat par banai roti

भीषण गर्मी में महिला ने गरम कार के बोनट पर बनाई रोटियां, हुई वायरल

Marketing Team | मई 2, 2022

ऐसा लग रहा है जैसे मानो गर्मी अपने चरम पर पहुंच गया है। हर दिन तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ रहा है। यहां तक कि गर्मी के महीनों में आमतौर पर ठंडे रहने वाले ज्यादातर शहर भी इस साल एक नई तरह की गर्मी का अनुभव कर रहे हैं। इतना ज्यादा तापमान बढ़ने के बाद कितने लोग तो मजाक करते है कि बाहर की इस गर्मी में हम पूरा खाना बना सकते है। यह सुनकर भले ही हम हंसने लगते हों।लेकिन ये सच है, ऐसी ही वीडियो आज कल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक ओडिशा की महिला कार की बोनट पर रोटियां बनाती नज़र आ रही है।

mahila ne car par banai roti

 

ओडिशा के एक लोकल न्यूज़ चैनल द्वारा बनाए गए और @nilamadhabpanda द्वारा ट्विटर पर अपलोड किए गए एक वीडियो में आप एक कार के पास खड़ी एक महिला को देख सकते है। रोटी बनाने के लिए महिला के पास बेलन, चकला और गेहूं का आटा है। जैसे ही महिला इस तपती हुई गर्मी में खड़ी होती है, वैसे ही महिला कार के बोनट पर गोल-गोल रोटियां बनाने लगती है। एक बार जब ये प्रक्रिया पूरी हो जाती है, तो वह रोटी को कार पर रखकर सेंकने लगती है। साथ ही आप उसे दूसरी तरफ से पकाने के लिए रोटी को पलटते हुए भी देख सकते है। दरअसल एक मिनट के वीडियो में आप देख सकते है कि तेज गर्मी में महिला द्वारा रोटी एक कार के बोनट पर पकाई जा रही है।

देखें वीडियो:

जब से इस वीडियो को अपलोड किया गया है, तब से इसे 66.7K बार देखा जा चुका है और कई कमेंट्स भी मिल चुके है।
हालांकि धूप को लेकर कई यूज़र्स ने अपने विचार रखे और अपने अनुभव बताए। एक यूजर ने कहा- “मुझे लगता है कि सोलर कुकर लाना सही रहेगा, मिनटों में खाना बनाना अब बहुत आसान हो गया है, पकाने के लिए अब घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- “कल धूप में बाइक चलाते समय मेरा हाथ जल गया। वही मणिपुर की एक जलवायु कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुजम ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा-  “बधाई हो भारत! आखिरकार, हम कार के बोनट पर रोटी बनाने में सफल हुए।

 

 

प्रिय पाठकों आप में से हर कोई घर में बनाई हुई रोटी खाई होगी। लेकिन आप इस प्राकृतिक धूप में बनाई गई रोटी तो बिल्कुल नहीं खाई होगी। यदि आप खाना चाहते है तो इस चिलचिलाती घूप में अपनी कार के बोनट पर एक बार जरूर रोटी बनाकर देखिए। आपको खाकर मज़ा आएगा। साथ ही इस लेख को अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ जरूर साझा करें और अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स तक पहुंचाये।जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार है।

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *