Search

Home / Uncategorized / जानिए किस तरह बर्तन बदल सकते हैं आपके खानें का स्वाद

जानिए किस तरह बर्तन बदल सकते हैं आपके खानें का स्वाद

Team BetterButter | अप्रैल 24, 2019

क्या आप यह सोचते हैं कि केवल सामग्री ही आपके खाने क् स्वाद को प्रभावित करती हैं ? क्या केवल सामग्री ही एकमात्र आपको खानें से संतुष्ट कर सकती हैं ?अगर आप ऐसा सोचते हैं , तो एक बार पुन: सोचें ।

कई अध्ययन व शोधों से यह साबित हो चुका हैं कि बर्तन भी आपके भोजन के स्वाद को प्रभवित कर सकते हैं । वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक दोनों धारणाओं के अनुसार, बर्तन का आकार,  सामग्री, डिजाइन और प्रकार , यह सब आपके भोजन के स्वाद को प्रभावित करते हैं।

जानना चाहते हैं कैसे? तो आईए , यहां कुछ तरीके बताए गए हैं कि किस तरह बर्तन खाने का स्वाद बदल देता  है

* कटलरी स्वाद को प्रभावित करती है

ऐसा कहा जाता है कि अगर दही को चाँदी की तुलना में अगर प्लास्टिक की तरह हल्के चम्मच से खाया जाए  ,तो वह गाढ़ा दिखने लगता हैं व अधिक मीठा स्वाद देता है।

* नुकीलापन या तीखापन स्वाद को प्रभावित करता है

एक प्रयोग में, यह पाया गया कि पनीर, जब चाकू जैसी तेज वस्तु से खाया जाता है, तो यह अधिक नमकीन लगता हैं , टूथपिक या कांटा जैसी कुंद वस्तु से खाए जानें की तुलना में ।

*रंग

एक सर्वेक्षण में यह पाया गया कि बर्तन का रंग भोजन के स्वाद को काफी हद तक प्रभावित करता है। एक अन्य सर्वेक्षण में, यह पाया गया कि गर्म चॉकलेट का स्वाद सफेद या नारंगी रंग के मग में अधिक बेहतर होता है।

नीले बर्तन में खाने पर भोजन में नमक का स्वाद हल्का हो जाता है,  लेकिन सफेद बर्तन में रखने पर यह मीठा लगता है। उदाहरण के लिए, सफेद दही  काले चम्मच की तुलना में सफेद चम्मच से खाने पर मीठा स्वाद देगा।

 

* लोहे के बर्तन

जब आप लोहे के बर्तन में पकवान पकाते हैं या किसी लोहे के बर्तन में कोई खाद्य पदार्थ रखते हैं, तो इससे भोजन का रंग और स्वाद बदल जाता है। जानते हो क्यों? ऐसा इसलिए है क्योंकि उस बर्तन में खाना पकाते समय, लोहे के कण भोजन में मिल जाते हैं जिससे उसका रंग और स्वाद बदल जाता है। लोहे के बर्तन स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे हैं। जिन लोगों में आयरन की कमी होती है, उन्हें आमतौर पर लोहे के बर्तन में खाने की सलाह दी जाती है।

* मिट्टी के बर्तन

क्या आपने कभी मिट्टी के बर्तन से पानी पिया है? यदि हां, तो आपने देखा होगा कि स्वाद साधारण पानी से अलग होता है। यह पानी अद्भुत है और अधिक सुखदायक है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मिट्टी के पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं। यही कारण है कि, प्राचीन काल में भोजन पकाने के लिए एक चूल्हा और मिट्टी के बर्तन का उपयोग किया जाता था। मिट्टी के बर्तनों में विटामिन और खनिज होते हैं जो भोजन के साथ मिश्रित होते हैं जिससे इसका स्वाद बदल जाता है।

अब आप जानते हैं कि बर्तन भोजन के स्वाद में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तो, अगली बार जब आप खाना पकाएँ या परोसें, तो आपको इन सुझावों को ध्यान में रखकर फिर समझदारी से बर्तन चुनें ।

Image Sources: Pixabay, Wikipedia

 

Team BetterButter

BLOG TAGS

Uncategorized

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *