Search

Home / Uncategorized / 10 ऐसे पौधे जो आपके घर में लाएंगे पॉज़िटिव एनर्जी

_132_10 पौधे

10 ऐसे पौधे जो आपके घर में लाएंगे पॉज़िटिव एनर्जी

Ankita Kumari | अप्रैल 27, 2018

आज के युग में हम सभी नेगेटिव सोच वाले व्यक्तियों से घिरे हुए हैं, नेगेटिव व्यक्ति पुरे माहौल को ही नेगेटिव कर देते हैं और इसका प्रभाव हम सब पर पड़ने लगता है। नेगेटिव चीज़ों को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है घर में पौधे लगाना।

यूं तो हम घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए पौधे लगाते हैं पर ऐसे बहुत से पौधे होते हैं जो सुंदरता बढ़ाने के साथ- साथ घर में सुख समृद्धि भी बढ़ाते हैं।

आइये जानते हैं कुछ ऐसे पौधों के बारे में जो हमारे घर के माहौल को पॉजिटिव करने में मददगार हैं-

1.लिली

लिली का पौधा देखने में तो सुन्दर होता है साथ ही साथ यह शांति का प्रतिक भी होता है इसलिए इसे घरों और ऑफिसों में रखा जाता है। ये घर के सदस्यों के बिच प्रेम बढ़ाता है और आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध करता है।

 

2.तुलसी

तुलसी हिंदू संस्कृति और आयुर्वेदिक दवा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है, यह हवा को साफ करता है और पूरे घर में पॉज़िटिव एनर्जी लाता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से मन और दिमाग शांत रहता है।

 

3.ऐरेका पाम

ऐरेका पाम की पत्तियां घर में शांति का माहौल ला देती हैं और साथ ही साथ इसकी देखभाल करना भी बहुत आसान है। घर के किसी भी जगह पर इसे रखें और रोजाना पानी डालते रहें।

 

4.ड्रैसेना

यह दुनिया के सबसे प्रसिद्ध इनडोर पौधों में से एक है। ये कमरे की नमी बढ़ाने में मदद करता है। ड्रैसेना कमरे में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाता है और और आपके दिमाग को आराम दिलाता है।

 

5.स्पाइडर प्लांट

स्पाइडर प्लांट को वायु शुद्ध करने वाले पौधे के रूप में जाना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि ये अपने आसपास के हवा से 90% रासायनिक फॉर्मल्डेहाइड की सफाई करने की क्षमता रखता है। फॉर्मल्डेहाइड एक आम इनडोर प्रदूषक है, इसलिए इस पौधे को विशेष रूप से रसोई और बाथरूम में रखा जाता है।

 

6.अंजीर का पौधा

ये लिविंग रूम में मौजूद प्रदूषक तत्वों जैसे फॉर्मडाल्डहाइड, बेंजीन और ट्राइकलोरेथिलीन को फ़िल्टर करने में मदद करता है। इसके बेहतर विकास के लिए इसे सूरज की रौशनी में रखने की कोशिश करें।

 

7.मनी प्लांट

इसे ‘गोल्डन पोथोस’ या ‘चांदी का बेल’ भी कहा जाता है। फेंग शुई में ऐसा कहा जाता है कि यह अपने आस-पास एक पॉजिटिव माहौल पैदा करता है जो आपके भाग्य को अच्छा करता है। तनाव और नेगेटिविटी को कम करने में मदद करने के लिए इस पौधे को घर के कोनों में रखना चाहिए।

 

8.लकी बैम्बू

अच्छे भाग्य के प्रतीक के रूप में हजारों वर्षों से एशिया में लकी बैम्बू का उपयोग किया जा रहा है। इसे आमतौर पर एक सजावटी इनडोर प्लांट के रूप में उपयोग किया जाता है लेकिन फेंग शुई के मुताबिक़ यह पौधा आपके भाग्य को अच्छा कर सकता है।

 

9.ऐलो वेरा

ऐलो वेरा अपने आस-पास पॉजिटिव एनर्जी और शुभकामनाएं लाता है। औषधि के रूप में भी इसका उपयोग किया जाता है। यह पौधा रात में भी कार्बन डाईऑक्साइड लेता है और ऑक्सीजन छोड़ता है। यह वातावरण को शुद्ध करता है और हमें अच्छी नींद दिलाने में मदद करता है।

 

10.सेज

सेज के पौधे में सफाई गुण होते हैं जो हवा में मौजूद नेगेटिविटी से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। यह आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह करता है और इसका उपयोग अलग-अलग तरह की औषधियों को बनाने में भी किया जाता है।

Ankita Kumari

BLOG TAGS

Uncategorized

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *