Home / Uncategorized / 5 ऐसे बॉटमवियर जो एक महिला के पास होने चाहिए
आजकल विभिन्न प्रकार के बॉटम वियर बाजार में उपलब्ध हैं जो कि महिलाओं द्वारा बहुत पसंद किये जाते हैं। ये बॉटम वेअर्स खासतौर पर महिलाओं कि जरुरत को ध्यान में रख कर बनाये गए हैं, जैसे कि सुबह एक्सरसाइज करने के लिए, ऑफिस जाने के लिए, वेस्टर्न कपड़ों के लिए या फिर पारम्परिक कपड़ों के लिए, हर प्रकार के समय के लिए बॉटम वियर अलग अलग प्रकार के होने चाहिए। बॉटम वियर में इस्तेमाल होने वाले कपडे भी मौसम के अनुसार अलग अलग होते हैं जैसे कि गर्मियों में हम कॉटन के कपडे ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि ये पसीने को अच्छी तरह से सोख लेते हैं। रंगों का चयन भी मौसम और जरुरत के आधार पर किया जाता है।
आइये आज हम कुछ ऐसे ही बॉटम वेअर्स के बारे में जानतें हैं जो कि हर महिला के पास अवश्य होने चाहिए।
Table of Contents
प्लाज़ो आजकल महिलाओं द्वारा पहनने वाला सबसे पसंदीदा बॉटमवियर है। ये आरामदायक होने के साथ साथ हमें एक क्लासी लुक भी प्रदान करता है। इसे आप किसी भी प्रकार के कपड़ों के साथ पहन सकते हैं जैसे टॉप या फिर कुर्ती। इसे पहनने के लिए आप किसी विशेष उम्र सीमा के भी नहीं होने चाहिए, इसे किसी भी उम्र भी महिलाएं बड़े ही आराम से पहन सकती हैं। इसे आप फॉर्मल या कासुअल किसी भी रूप में पहन सकते हैं।
ट्रैक पैन्ट्स एक आरामदायक पैंट होता है जिसे हम ख़ास तौर पर जिम करने या यात्रा करने के दौरान पहन सकतें हैं। ये भी कई प्रकार के होते है, इसमें भी आप अपनी जरुरत के अनुसार चयन कर सकतें हैं। अगर आप हड़बड़ी में किसी काम के लिए जा रहे हो तो ट्रैक पैन्ट्स आपके पास जरूर होने चाहिए।
ट्रॉउज़र का इस्तेमाल खासतौर पर फॉर्मल अवसरों पर होता है। ऑफिस में या फिर किसी मीटिंग में भी हम फॉर्मल पैन्ट्स या ट्राउज़र्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। शर्ट या टॉप के रंगों के अनुसार इसका चुनाव किया जाता है। ये कई प्रकार का होता है मगर एक आरामदायक ट्रॉउज़र हर महिला के पास अवश्य रूप से होना चाहिए।
एक महिला के पास होने वाली सबसे सहज चीज है एक लेग्गिंग्स । लेग्गिंग्स को खासतौर पर कुर्तियों के साथ पहना जाता हैं। लेग्गिंग्स का चयन कुर्ती के रंग के अनुसार होता है। यह बहुत ही आसानी से पहने जाने वाला और आरामदायक होता है। हर महिला के पास हर रंग के एक–एक लेग्गिंग्स या फिर एक काला और एक सफ़ेद रंग का लेग्गिंग्स अवश्य होना चाहिए।
डेनिम –महिला हो या पुरुष, बच्चा हो या बूढा सबके पास आसानी से पाया जाने वाला एक बॉटम वियर है। डेनिम को किसी भी कपड़ों के साथ पहन सकतें हैं चाहे वो टॉप हो या फिर कुर्ती। इसे पहनने के लिए किसी विशेष अवसर कि भी जरुरत नहीं पड़ती है, इसे हम किसी भी जगह चाहे वो फॉर्मल हो या कैसुअल, आसानी से पहन सकते हैं।
तो आज ही जाइये और देखिये कि क्या ये सभी प्रकार के बॉटमवियर आपके पास उपलब्ध हैं या नहीं और अगर नहीं हैं तो बाजार से ले आएं।
चित्र श्रोत: imagesbazar.
COMMENTS (0)