Home / Travel Tips in Hindi / भारत के 5 खूबसूरत और अज्ञात पर्यटन स्थल
ज़िन्दगी की भाग-दौड़ से बचने का सबसे अच्छा तरीका है प्रकृति की गोद में आश्रय लेना | और सबको अपने आप को तारो-ताज़ा करने के लिए कम से कम साल में एक बार तो कही ना कही घूमने जाना चाहिए| जमीन को चूमते बादल, पहाड़, झरने, नदियाँ, खुले मैदान, दिल को छूती हवाएं – क्या हुआ कही घूमने का मन हो गया ? अगर आप भी नहीं जानते कि आपका अगला डेस्टिनेशन क्या हो तो कोई फ़िक्र नहीं | क्योंकि हम बताएँगे 5 ऐसे अनजान और सुन्दर स्थानों के बारे में जहा हसीन वादियाँ आपका बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं –
Table of Contents
खूबसूरत झीलों, मंदिरो और वास्तु कला से घिरे हुए पाटण की खूबसूरती देखते ही बनती है | पाटण का इतिहास 745 ईस्वी से भी पुराना है जब ये चंदवारा शासकों की राजधानी हुआ करता थी | अभी हाल ही में पाटण को UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट का औदा मिला है | पाटण पूरी दुनिया में अपनी सुन्दर साड़ियों के लिए मशहूर है | पाटण रानी की वाव एक जटिलतापूर्वक 11वी शताब्दी में बनायी गयी एक बावड़ी है जिसे देख आपका दिल खुश हो जायेगा |
ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित ये द्वीप भारत का पहला ऐसा द्वीप है जिसे 2016 में जिले में परिवर्तित कर दिया गया था | असम में ये एक ऐसी जगह है जहा आपको शान्ति के अलावा और कुछ नहीं मिलेगा | इस द्वीप तक पहुंचने के लिए आपको नौका से जाना पड़ता है | ये जगह जोरहाट शहर से 20 किलोमीटर दूर है | ये दुनिया का सबसे बड़ा फ्रेशवाटर आइलैंड माना जाता है और यहाँ ज्यादातर आदिवासियों का वास है | ये जगह किसी सांस्कृतिक स्वर्ग से कम नहीं | बारिशों के मौसम में ये जगह और भी लुभावनी लगती है |
अगर आप किसी पहाड़ी जगह पर जाना पसंद करते हैं तो खाज्जिअर की सुंदरता आपको कभी मायूस नहीं करेगी | जब आप सचमुच में किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हो जहा दुनिया की चहल-पहल ना हो, कोई शोर-शराबा ना हो तो आपकी खोज खाज्जिअर पर खत्म होती है | ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, हॉर्स-राइडिंग – खाज्जिअर आपको कभी ऊबने नहीं देगा | आपका इस जगह से जाने का मन ही नहीं करेगा और इसका सारा श्रेय जाता है -यहाँ के पहाड़ो, नदियों, मैदानों और झीलों की खूबसूरती को | गर्मियों में यहाँ जाना सबसे सही है क्योंकि सर्दियों में ये जगह बर्फ से घिरी होती है |
अपनी जीवंत सुंदरता की वजह से तीर्थन वैली धीरे-धीरे पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनती जा रही है | अपनी सुरम्य वादियों और पहाड़ियों ने इसकी प्रसिद्धि को और बढ़ा दिया है | ट्राउट फिशिंग करें, ट्रैकिंग का मज़ा लें या फिर कुछ ना करें बस मनोरम दृश्यों का आनंद लें | बहुत से ऐसे सोलो ट्रैवलर्स हैं जो सिर्फ इसकी सुंदरता के लिए यहाँ आते हैं | हर साल यहाँ नए रेस्टोरेंट और रहने की जगहों की सुविधा बढ़ रही है|
अगर धरती पर झरनों से बना स्वर्ग देखना हो तो तमिलनाडु में स्तिथ होगेनक्काल जरूर जाएं | कावेरी नदी से बने छोटे-छोटे कई झरनों ने इसे भारत का नायाग्रा फाल्स बना दिया है | धर्मपुरी जिले में स्तिथ ये जगह बंगलौर और चेन्नई के पास है और यहाँ पूरे वर्ष पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है |
चित्र स्त्रोत-wikipedia, wikipedia commons, maxpixel
COMMENTS (0)