Home / Nutrition in Hindi (पोषण) / महिलाओं में कैल्शियम की कमी को दूर करने के 6 घरेलु नुस्खे-
कैल्शियम एक ऐसा पौष्टिक तत्त्व है जो हमारे शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण है। हमारी हड्डियों और दांतों के बेहतरीन विकास के लिए कैल्शियम बहुत ही आवश्यक है। पर आज महिलाओं में कैल्शियम की कमी एक आम समस्या बन गयी है। ख़ास कर प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कैल्शियम की कमी का सामना करना पड़ता है। कैल्शियम की कमी की वजह से महिलाओं की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा बढ़ जाता है।
क्या आपको पता है की कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आपको कोई दवाई खाने की आवश्यकता नहीं है? आप घर बैठे कुछ घरेलु नुस्खे अपनाकर भी आसानी से इस कमी को पूरा कर सकते हैं।
कैल्शियम की कमी को दूर करने के कुछ घरेलु उपाय-
Table of Contents
महिलाओं में कैल्शियम की कमी से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा घरेलु उपाय तिल है। तिल को किसी भी खाने या सलाद में डालकर इसका सेवन किया जा सकता है। तिल को पीस कर आटे में मिलाकर भी इसका उपभोग किया जा सकता है।
गुग्गुल एक आयुर्वेदिक दवा है जो कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मददगार है। रोजाना सीमित मात्रा (लगभग 200 ग्राम) में गुग्गुल का सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है।
इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम होता है। एक कटोरी दही में लगभग 300 ग्राम कैल्शियम पाया जाता है। कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना 1 कप दही का सेवन करें।
रागी एक ऐसा अनाज है जिसमे अत्यधिक मात्रा में कैल्शियम होता है। इसे आप अनाज की तरह खा सकते हैं या फिर इसे पीस कर आटा बना सकते हैं। कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए दिन भर में आधा कप रागी का उपयोग किया जा सकता है।
अश्वगंधा प्राचीन युग में पायी जाने वाली एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं और यह हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है। इसके साथ ही साथ यह शरीर में कैल्शियम की कमी का इलाज करने में भी मददगार है।
ये अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है, आंवला में अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हमारी इम्युनिटी को बढ़ाता है। इसे हम फल के रूप में कच्चा भी खा सकते हैं या पानी में उबाल कर भी पी सकते हैं।
अब कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए आप महंगी-महंगी दवाइयों की जगह इन घरेलु नुस्खों को अपनाएं। और अगर आप भी इससे जुड़े कुछ और घरेलु नुस्खे जानते हैं तो हमारे साथ ज़रूर शेयर करें।
चित्र श्रोत- one day cart, lybrate blog, spiceography, archana’s kitchen, health unbox, urbol, healthline
COMMENTS (0)