Search

Home / Uncategorized / 6 प्रकार के बैग जो हर महिला के पास होने चाहिए

6 प्रकार के बैग जो हर महिला के पास होने चाहिए

Nupur Kumari | मई 4, 2018

बैग एक ऐसी चीज है जिसमे हम अपने जरुरत की सारी चीजे अपने पास रख सकतें हैं। जरूरतें जगह के अनुसार बदलती है जैसे अगर हम ऑफिस में होते है, किटी पार्टी में होते हैं या फिर शॉपिंग पर; हर जगह अलग-अलग प्रकार के बैग की जरुरत पड़ती है।

अगर हम फैशन की बात करें तो बैग एक एहम भूमिका निभाता है। बैग हमारी जरुरत पूरी करने के साथ साथ लुक को भी क्लासी बनाता है।

आइये आज हम कुछ ऐसे ही अलग-अलग बैग के बारे में जानते हैं जो हर महिला के पास होने चाहिए-

1) चिक टोटे बैग-

यह बैग उनके लिए बिल्कुल सही है जो यात्रा करने के दौरान एक ही स्थान पर अपने सभी जरुरत की चीजों को रखना पसंद करते है।इसका उपयोग केवल यात्रा के समय तक ही सीमित नहीं है। इसका इस्तेमाल शॉपिंग और खरीदारी के दौरान भी किया जा सकता है।

 

2) स्लिंग बैग

बोल्ड स्टेटमेंट बनाने के लिए स्टाइलिश और आरामदायक, स्लिंग बैग इन दिनों प्रचलन में हैं। जब आप लंच या डिनर पर बाहर जा रही हों तो यह बैग आपके हर प्रकार के कपड़ों के साथ मैच करेगा।

 

3) क्लच

क्लच एक बैग होता है जो कार्यरत पेशेवर महिलाओं के बीच लोकप्रिय है। इसे आमतौर पर हाथ में पकड़ा जाता है या फिर आप इसे अपने बड़े बैग के अंदर भी रख सकतें हैं। क्लच कई प्रकार के होते हैं, और हर प्रकार के कपड़ों के साथ पहनने वाला क्लच भी अलग अलग होता है।

 

4) वीकेण्डर बैग

वीकेण्डर बैग उन सभी महिलाओं के लिए सही है जो सप्ताह के अंत में छुट्टियां बिताने बाहर जाना पसंद करती हैं, और उस दौरान अपना छोटा छोटा हर सामान अपने साथ ले जाना चाहती है। इस बैग में उन सभी चीजों के लिए पर्याप्त जगह होती है।

 

5) हैंडबैग

अगर आप एक कार्यरत पेशेवर महिला हैं और ऑफिस के कपड़ों में भी आपको सबसे बेहतर दिखना है तो आप इस प्रकार के बैग को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आप अपने लैपटॉप को भी रख सकतें हैं और ये आरामदायक भी होता है। इसकी ख़ास बात यह है कि यह फॉर्मल और कैसुअल दोनों ही कपड़ो पर जचता है।

 

6) फॉर्मल क्लच  

किटी पार्टी महिलाओं की बहुत पसंदीदा जगह होती है। यहाँ वे अपने घरेलु चिंताओं से दूर अपनी सहेलियों के साथ कुछ समय बिताती है। इस पार्टी में वे सबसे खूबसूरत दिखने की हर कोशिश करती है। अगर आप इस पार्टी की शान बनना चाहते हैं तो इस प्रकार के बैग आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगा सकते हैं।

 

ऊपर दिए हुए बैग्स के विवरण से आप भी अलग अलग प्रकार के बैग्स को इस्तेमाल करना जान गए होंगे।

चित्र श्रोत : AliExpress, ole-cosmetos, JoeBuy, Grimo, imagesbazar, google.

Nupur Kumari

BLOG TAGS

Uncategorized

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *