Search

Home / सेलेब्रिटीज़ / बॉलीवुड अदाकारा जिन्होंने सी-सेक्शन करवाया है

c section cover

बॉलीवुड अदाकारा जिन्होंने सी-सेक्शन करवाया है

Nupur Kumari | अप्रैल 17, 2018

हर औरत के लिए माँ बनना कुदरत का एक तौफा होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत तरह के शारीरिक बदलाव आते है और बहुत सी परेशानियां भी होती है। इसीलिए हर औरत एक नार्मल डिलीवरी चाहती है मगर कई बार कुछ ऐसे हालत होते हैं जिनकी वजह से डिलीवरी के दौरान ऑपरेशन करना पड़ जाता है।

मातृत्व एक बहुत ही अनोखा अनुभव है, चाहे वो नार्मल डिलीवरी से मिले या फिर ऑपरेशन, यह अनुभव एक सा ही होता है। बॉलीवुड की कुछ अदाकाराओं ने भी सी-सेक्शन डिलीवरी करवाई है। आइये जानते हैं की किस किस ने इस प्रकार की डिलीवरी करवाई है।

1) करीना कपूर खान

करीना कपूर खान जिन्हे हम बेबो या बेगम साहिबा के नाम से भी जानतें हैं, ने में सी-सेक्शन डिलीवरी से अपने बेटे हो जन्म दिया।। उसका नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा गया। करीना और उनका बीटा तैमूर हमेशा ही सुर्ख़ियों में रहते हैं।

2) काजोल

काजोल अपनी सदी की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक है। उन्होंने अपनी निजी ज़िन्दगी में दो बार माँ बनने का अनुभव प्राप्त किया है। पहली बार में नार्मल डिलीवरी से एक बेटी को जन्म दिया परन्तु दूसरी बार ऑपरेशन से एक बेटे को जन्म दिया।

3) शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहती है। वो अपने फिगर पर बहुत ध्यान देती हैं। उनके बेटे की डिलीवरी सी-सेक्शन से हुयी और फिर भी वो बहुत जल्द बिलकुल पहले जैसी फिट हो गयीं।

4) लारा दत्ता

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक बेहतरीन अभिनेत्री लारा दत्ता ने 2012 में मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में अपनी डिलीवरी करवाई। हम आपको बता दे कि ये डिलीवरी ऑपरेशन से हुई थी। उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी के दिनों में भी योग का साथ नहीं छोड़ा और बहुत ही कम दिनों में अपने पुराने फिगर को प्राप्त कर लिया।

5) मलाइका अरोड़ा खान

मलाइका अरोड़ा खान बॉलीवुड की हॉटेस्ट अदाकाराओं में से एक है। अपने जिम और योग के लिए ये अक्सर चर्चा का विषय रहती हैं। आज से 15 साल पहले उन्होंने ऑपरेशन के दौरान एक बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने अपने फिगर को इतना फिट बना रखा है कि उन्हें देख कर यह कह पाना मुश्किल है कि वो एक माँ है।   

6) मंदिरा बेदी

मंदिरा बेदी एक वर्सटाइल टीवी अभिनेत्री और होस्ट है। इन्होने भी सी-सेक्शन से अपने बच्चे को जन्म दिया। ये भी अपने फिटनेस पर बहुत ध्यान देती है और इसी वजह से उन्होंने भी अपने पुराने फिगर को जल्द ही वापस पा लिया।

7) फराह खान

फराह खान बॉलीवुड की मशहूर कोरिओग्राफर हैं। इन्होने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इन्होने भी ऑपरेशनल डिलीवरी कराई और डिलीवरी के बाद बहुत ही कम समय में अपना वजन भी कम कर लिया।

कुछ लोग आज भी ऑपरेशन के नाम से डरते हैं। मगर इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में जान कर शायद उन लोगो के मन का ये डर ख़त्म हो और वो भी डॉक्टर के कहे अनुसार C सेक्शन डिलीवरी कराने से न कतराएं। इसके बाद आप अपने पुराने फिगर को वापस भी पा सकतें है और एक सामान्य ज़िन्दगी व्यतीत कर सकते हैं।

 

चित्र श्रोत: Miss malini, Times of India, bollywoodpapa, jagran, indiatoday, Djugarjan kaos              polos, hindibeat filmy.com, nchsbands.info, amarujala.

Nupur Kumari

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *