Home / Uncategorized / 7 वास्तु टिप्स जो घर में लाएं खुशहाली
हम सब चाहते है कि हमारे घर की खुशियाँ हमेशा बनी रहे | पॉजिटिव रहना और पूजा-पाठ करना एक अलग बात है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है और ऐसा क्या है जिससे हमारे घर में सुख और शान्ति आ सकती है ? वास्तु है इसका जवाब | वास्तु,पोस्टिव शक्तियों को आपके पास लाता है और आपके मकान को खुशाल घर बनाता हैं | तो ये हैं कुछ बहुत ही आसान और प्रभावशाली वास्तु टिप्स –
Table of Contents
अगर घर की प्रवेश (एंट्रेंस) पर दीवार है तो उसे कभी भी खाली ना छोड़े | कहते है खाली दीवार अकेलेपन की निशानी होती है खासकर की तब जब वो एंट्रेंस पर हो | ये उदास और नेगेटिव लगती हैं | थोड़ी क्रिएटिविटी दिखाए और दीवार को खूबसूरत सी पेंटिंग से सजाये या फिर आप भगवान की फोटो या मूर्ति को लगा सकते हैं |
दिन के दौरान बैडरूम को सूरज की किरणों से रोशन होने दे | दिन में २० मिनट ताज़ी हवा को आपके मन में शान्ति का वास करने दें | कम से कम फर्नीचर रखें | और अगर बैडरूम शादीशुदा जोड़े का हैं तो डबल गद्दों की जगह सिंगल गद्दे का प्रयोग करे क्योंकि ये एकजुटता (टुगैथेरनेस) का संकेत होता हैं | बैड को वहां रखें जहाँ से आप अपनी परछाई शीशे में ना देख पाए | और बैड को कार्नर या दिवार के साथ चिपकाकर ना रखें |
घर के बाहर लगी नेम प्लेट आपकी शोहरत, पहचान और धन से जुड़ी मुश्किलों को दूर करता हैं | एक साफ़ सुधरी नेम प्लेट लगी एंट्रेंस खूबसूरत अवसरों को न्योता देती हैं |
तिब्बत्तियन बैल घर के अंदर और बाहर पोस्टिव एनर्जीस और शक्ति देती हैं | तिब्बत्तियन बैल रोगों को आपसे दूर और सजीवता को आपके पास करती हैं |
हम सभी जानते हैं कि साफ़ घर में लक्ष्मी का निवास होता हैं तो सारा गन्दा, टूटा और बेकार सामान घर से बाहर फेंके क्योंकि ये नेगेटिव एनर्जीस (नकारात्मक ऊर्जा ) लाते हैं और वातावरण को उदासीन कर जाते हैं | और टूटा हुआ सामान परिवारजनों के रिश्तों में भी दरार ला सकता हैं |
घर में एक एक्वैरियम (मछलीघर ) लाये क्योंकि तैरती हुई मछली लगातार आने वाले धन का प्रतीक होती हैं| यहाँ तक कि फिश का स्टेचू भी घर में रखना शुभ माना जाता हैं | लेकिन याद रहे अगर आप एक्वैरियम रखते हैं तो उसे हमेशा साफ़-सुथरा रखें |
किचन -जिसका तालमेल में होना बहुत जरुरी हैं क्योंकि यही एक जगह हैं जहाँ आग और पानी दोनों होते हैं | ध्यान रहे कि ये दोनों हे तत्त्व एक दूसरे से टकराये नहीं मतलब आपकी गैस सिंक के बिलकुल सामने ना हो |
चित्र स्त्रोत: Design decor and disha,modern living room, spectrahut, amazon.com,sageindusterial,the fishop,mytastyjourney
COMMENTS (0)