Home / हेयर केयर टिप्स / जावेद हबीब द्वारा दिए गए हिना टिप्स
हिना या मेहेन्दी भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हिना फूलों का पौधा है और सदियों से इसका उपयोग बालों में लगाने के लिए किया जा रहा है। हिना को प्राकृतिक हेयर कंडीशनर भी कहा जाता है। यह एक प्राकृतिक एंटी-डैंड्रफ़ का काम भी करता है और साथ ही साथ स्कैल्प की खुजली को कम करने में भी इसका उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है की हिना लगाने के बाद बाल सूखे हो जाते हैं। हीना लगाने के बाद बालों के रंग में भी अंतर आ जाता है, काले बालों पर तो हिना का रंग अच्छा आता है पर यह सफ़ेद बालों को नारंगी कर देता है जो कई बार हमारे बालों को एक बेढंगा रूप दे देते हैं।
यदि आपको भी हिना लगाने के बाद सूखे बालों की समस्या का सामना करना पड़ता है या उसे लगाने के बाद बालों का रंग बेढंगा हो जाता है, तो चिंता न करें, क्योंकि हमारे पास आपकी समस्या का सही समाधान है। हेयर विशेषज्ञ जावेद हबीब द्वारा दी गई कुछ तकनीक यहां दी गई हैं, जो आपको अपने बालों पर हिना का सही इफ़ेक्ट लाने में मदद कर सकते हैं।
बालों पर हिना लगाने वाले लोग शिकायत करते हैं कि इसे लगाने के बाद उनके बाल लाल या नारंगी हो जाते हैं, और ख़ास कर के भूरे बालों वाले व्यक्तियों को इस बात की शिकायत ज्यादा रहती है। हिना सामान्य बालों को एक अच्छा रंग देती है लेकिन यह भूरे बालों को एक बेढंगा रंग देती है जो देखने में बिलकुल भी अच्छा नहीं लगता। तो ऐसे अजीब रंगों से छुटकारा पाने के लिए, हल्दी के पाउडर का प्रयोग करें। हां, वही हल्दी पाउडर जिसे हम खाना पकाने में उपयोग करते हैं। हल्दी में जीवाणुरोधी गुण होते हैं और यह स्कैल्प पर मौजूद डैंड्रफ से छुटकारा पाने में भी मदद करते हैं। हल्दी पाउडर मिलाने के बाद हिना का रंग डार्क हो जाता है और अब ये आपके बालों को भी एक अच्छा रंग प्रदान करने में मदद करेगी। इसके अलावा, आप नीली पत्तियों का पाउडर भी मिला सकते हैं। हल्दी पाउडर के साथ इंडिगो पाउडर हिना के रंग को लाल से बरगंडी कर देता है।
लगभग 200 ग्राम प्राकृतिक हिना पाउडर लें, और इसमें 50 ग्राम हल्दी पाउडर के साथ 50 ग्राम इंडिगो पाउडर डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं।
अब इस मिश्रण को बालों पर लगाना शुरू करें, मेहंदी को स्कैल्प से टिप तक अच्छी तरह से लगाएं। पूरे बालों में हिना लगाने के बाद, हेयर कैप से बालों को कवर कर लें क्योंकि हिना तब तक ही काम करती है जब तक वह सूख ना जाये। इसे 30 से 45 मिनट तक छोड़ दें और फिर अपने बालों को सामान्य पानी से धो लें।
नोट: हीना लगाने के एक दिन तक शैम्पू न करें।
हिना को बालों में सही तरीके से लगाने के लिए निचे दिए गए वीडियो को देखें:
COMMENTS (0)