Home / Uncategorized / आपकी बेस्ट फोटो के लिए प्रोफेशनल फोटोग्राफर की बेस्ट ट्रिक्स
कही जाओ चाहे पार्टी, शादी या फिर किसी भी जगह, हर एक इंसान अपनी फ़ोटोज़ खिचवाने में लगा है और अगर उसके साथ कोई नहीं है तो सेल्फी भी चलेगी | हम कही घूमने जाते हैं तो जगह घूमने से पहले फोटो लेना जरूरी हो जाता है | फ्रेश फ्रेश लगेंगे तो फोटो अच्छी आएगी, सब बस यही सोचते हैं | पर कई बार ऐसा होता है इतने खूबसूरत कपड़ो और मेक-अप के बावजूद वो फोटो नहीं आयी जो आनी चाहिए थी| लेकिन बेस्ट पोज़ और सही एंगल आपकी उम्मीदों पर हर बार खरे उतरेंगे |
तो ये हैं प्रोफेशनल फोटोग्राफर की बेस्ट ट्रिक्स –
Table of Contents
सुनकर बहुत अजीब लगेगा लेकिन ये बहुत ही बढ़िया ट्रिक है | फोटो खिचवाने के समय डबल चिन से बचने के लिए मुस्कुराते वक़्त अपनी जीब को तालु पर टिका कर रखें क्योंकि ऐसा करने से आपकी गर्दन और जॉलाइन लम्बी लगती है | बड़ी-बड़ी सेलेब्रिटीज़ ने इसे ट्राई किया है और ये सचमुच काम की चीज़ है|
अगर आपकी फोटो खींचने वाला कोई प्रोफेशनल फोटोग्राफर ना हो तो फेस को एक दम सामने की तरफ रख कर फोटो ना खिचवाएं | क्यों? एक प्रॉपर लाइट और छाया की अनुपस्तिथि आपके चेहरे को बड़ा और चौड़ा दिखाएगी बल्कि इसकी जगह अपनी चिन (ठुड्डी) को थोड़ा ऊपर या नीचे की तरफ करके थोड़ा तिरछे खड़े हो और ऐसी जगह देखे जो बिल्कुल आपकी नाक की सीध में हो |
जी हां, बिल्कुल एक रेड कारपेट की पोजीशन | अपने शरीर को 45 डिग्री पर पोजीशन करें और अपने हाथ को कैमरा के पास अपनी कमर पर रखें | अब एक पैर को दूसरे पैर के आगे रखें और आपने सारा वजन पीछे वाले पैर पर डाले |आपने ऐश्वर्या, सोनम और ना जाने कितनी अभिनेत्रियों को ठीक इसी पोज़ में जरूर देखा होगा | इसका एक बहुत बड़ा कारण है | क्योंकि जब आप इस तरह के पोज़ में खड़े होते हैं तो आपकी बाजुएँ पतली लगती हैं और आपका कॉन्फिडेंस दिखता है |
अगर आप किसी ग्रुप फोटो का हिस्सा हैं तो एक जैसा पोज़ और स्टाइल बिल्कुल ना अपनाये क्योंकि ऐसा करने से देखने वाला का ध्यान फोटो से हटकर, कौन सबसे ज्यादा अच्छा लग रहा है इस बात पर चला जाता हैं | एक दूसरे की नकल करने से बेहतर है एक कम्फर्टबल पोज़ जो आपको अलग दिखाएं |
आप खड़े हो या बैठे – अगर आपको चाहिए एक स्टाइलिश और आत्मविश्वास से भरी फोटो तो अपनाये “क्रॉस योर लेग्स पोज़ “| ऐसा करने से आपके हिप्स (कूल्हे) हल्के लगेंगे, टाँगे लम्बी लगेंगी और पोज़ बनावटी नहीं लगेगा | सीधे बैठने या खड़े होने से अच्छा है ये स्टाइलिश पोज़ ट्राई करना |
स्माइल एक कला है खासकर जब आप एक फोटो की बात कर रहे हो | बहुत ज्यादा बड़ी स्माइल, अजीब लगती है और अगर आप मुस्कुराये नहीं तो गुस्से में लगते है | तो क्या किया जाएं ? आपको वो स्माइल देनी है जो आप नैचुरली देते हैं जब कैमरा पास नहीं होता |
बनावटी चीजे बनावटी ही दिखती हैं | एक आकर्षक फोटो के लिए फेस को रिलैक्स करें, थोड़ा सा मुँह खोले ताकि आपके निचले होठ ऊपरी होठ से मैच करें | और आपको अपने दांतो को दिखाना है या नहीं वो आप पर निर्भर करता है |
हमेशा याद रखें जो चीज़ कैमरा के पास होगी वो बड़ी दिखेगी |
चित्र स्त्रोत -masaala.com, coutsryfeed,pinterest,stylecaster
COMMENTS (0)