Home / Uncategorized / आपकी त्वचा का दम घुट रहा है!
प्रदूषण का खतरा हमारी त्वचा पर दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है | अपने कामों में इतना व्यस्त होने की वजह से हमे इस बात का अंदाजा भी नहीं है कि हवा में मौजूद विषैले पदार्थ हमारे चेहरे, गर्दन और हाथों को वक्त से पहले बुढ़ापे की और ले जा रहे हैं | धूल, धुँआ, मिट्टी और सूरज की हानिकारक किरणों की मिली-भगत से आपकी त्वचा का दम घुटता है लेकिन कुछ घरेलु नुस्खे और तरीकों को अपनाकर आपकी त्वचा भी खुली हवा में सांस ले सकती है |
Table of Contents
जी हां, आपको अपने चेहरे की सुंदरता बरक़रार रखने के लिए मेडिकेटिड साबुन की जरूरत नहीं बल्कि शिकाकाई पाउडर, चने का आटा, हल्दी पाउडर और पानी मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें और ये करेगा आपके लिए एक असरदार साबुन का काम |
बाहर जाने से पहले और आने के बाद अपनी त्वचा पर कुछ काम करना जरूरी है | ज्यादा नहीं बस 2 मिनट की बात है | जाने से पहले अपने चेहरे पर अच्छे से मॉइस्चराइजर लगा लें | ताकि जो भी धूल-मिट्टी होगी वो आपके मॉइस्चराइजर पर चिपक जाएगी, आपके चेहरे को बिना नुक्सान पहुंचाए | घर आने के बाद अच्छे से गर्म पानी के साथ स्क्रब करें |
पूरे हफ्ते आपकी त्वचा प्रदूषण के थपेड़ो को सह-सह कर अधमरी हो जाती है तो वीकेंड पर अपने पूरे शरीर की तेल मालिश करें | ऐसा करने से सूखी और बेजान त्वचा में फिर से नमी और जान आ जाएगी |
हल्दी, निम्बू और शहद को मिलाकर असरदार मास्क बनाये क्योकि ये तीनो ही घटक में भरपूर मात्रा में होते हैं एंटीऑक्सिडेंट्स | जिसकी स्किन ड्राई है, नारियल या जैतून का तेल भी साथ में मिलाएं | रोज नहीं तो हफ्ते में एक बार तो मुमकिन है!
एक्सफोलिएट मतलब त्वचा पर डेड स्किन से बनी परत को निकालना और उसे एक नया निखार देना | बाजार में कई स्क्रब उपलब्ध हैं, हफ्ते में दो बार प्रयोग और डेड स्किन आउट !
खूब सारा पानी और एंटीऑक्सीडेंट को अपनी डाइट में शामिल करें जैसे खट्टे फल और हरी सब्जियां | जैसे हमारे शरीर को एक्टिव रखने के लिए सही आहार की जरुरत होती है उसी तरह त्वचा को भी जरूरी पोषण चाहिए |
घर से बाहर बिना सनस्क्रीन लगाए ना निकले और अपने आपको पूरी तरह ढक कर ही बाहर निकले | प्रदूषण को हम पर आक्रमण करने का कोई मौक़ा ही ना छोड़े |
चित्र स्त्रोत –womenok.com, caletegue,L’oreal Paris, Barametic, Dermascope magzine,stylecraze, Reconteur
COMMENTS (0)