अगर आप मुश्किल से ही अपने बिलों का भुगतान कर पा रहे हैं, तो पैसे बचाना आपके लिए सिर्फ एक खयाल हो सकता है। और शायद आप पैसे न बचाने के कई कारण तर्क के साथ भी दे सकते हैं। लेकिन एक बात जिससे सेविंग्स में फर्क़ नहीं पड़ता वह है आपका वेतन। फर्क नहीं पड़ता कि आप कितना कमा रहे हैं, आपकी आज की चंद रुपयों की बचत आपके आने वाले कल के लिए एक बहुत बड़ी मदद साबित हो सकती है। अचानक आए संकट या जिंदगी में बदलाव में आपका जमा किया हुआ एक-एक पैसा भी आपके मन की शांति को बनाए रखने में और तनाव को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। और सिर्फ कुछ ही बातों का ध्यान रखने से आप कम पैसों में भी अपनी सेविंग्स शुरू कर सकते हैं।
Table of Contents
अगर आप बचत खाता खोल रहे हैं तो एक ऐसे बैंक की तलाश करें जो बचत खाते पर आपको अधिक रिटर्न दें। लगभग सभी बैंक बचत खाते के लिए टर्म इंश्योरेंस प्लान या म्यूचुअल फंड जैसे विकल्पों का चयन करने का सुझाव देते हैं, लेकिन अलग-अलग बैंकों में इनकी व्याज दरे थोड़ी या ज्यादा भिन्न हो सकती है।अगर एक अच्छा बैंक ढूंढ पाना आपके लिए आसान नहीं हो पा रहा है, तो हमारी राय है कि आप अपनी तलाश कोटक 811 जीरो बैलेंस्ड सेविंग अकाउंट पर रोक दें। यह एक डिजिटल जीरो बैलेंस बचत खाता है, जिसे भारत में रहने वाला कोई भी भारतीय नागरिक घर बैठे-बैठे बड़ी आसानी के साथ खोल सकता है। 1600 बैंक शाखाओं और लगभग 2.7 मिलियन से अधिक बैंक अकाउंट के साथ अपने ग्राहको का भरोसा बनाते हुए यह बैंक भारत में एक अच्छी पहचान प्राप्त चुका है। तो आप बैंक पर पूरी तरह से अपना भरोसा डाल सकते हैं। पूरी जानकारी ब्लॉग के अंत में आपको मिल जाएगी।
अपने मासिक खर्चों की सूची तैयार करें, व्यक्तिगत और जरूरतमंद खर्चों को अलग-अलग जोड़ें। व्यक्तिगत ख़र्चे जरूरत के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। सभी खर्चों का एक मासिक बजट तैयार करें और उसी के अनुसार पैसे खर्च करें।
कभी-कभी कुछ रसीदें और अचानक आए हुए शुल्क आपको झटका दे सकते हैं, हम भले ही इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग के युग में जी रहे हों, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सिस्टम त्रुटिरहित है। कम से कम एक सप्ताह के लिए अपने सभी बिल रखें। और अपने खाते से मिलाना न भूलें।
कहते हैं कि आपके ख़र्चे पूरी तरह से आपके वेतन पर निर्भर करते हैं, और आय बढ़ने के साथ-साथ खर्चों का बढ़ना स्वाभाविक हो जाता है। इसके लिए आप जिस संस्था में काम कर रहे हैं, वहाँ आप अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा बचत के रूप में विभाजित कर सकते हैं। जो कि बाद में आपको ब्याज के साथ प्राप्त होता है। और वर्तमान में आपके अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण करता है।
यदि आप कैश निकासी के लिए एटीएम का प्रयोग करते हैं, तो इसका अर्थ यह नहीं है कि जब भी आपको पैसों की आवश्यकता हो तो आप सीधा एटीएम पहुच जाए। महीने में सिर्फ कुछ ही बार आपको मुफ्त लेनदेन की अनुमति दी जाती है, जिसके बाद प्रति लेनदेन 20 रुपये शुल्क आपसे लिया जाता है। इसके लिए आवश्यक है कि आप 1 हफ्ते या 10 दिन का खर्च एक साथ निकाल लें, और उन्हें आवश्यकता अनुसार खर्च करें।
इसके अलावा कार्ड स्वाइप की सुविधा उपलब्ध होने पर आप सीधा कार्ड से भी राशि भुगतान कर सकते हैं।
आपके बकाया क्रेडिट कार्ड बिल आपको कभी भी परेशानी में डाल सकते हैं, अधिकांश क्रेडिट कार्डों में वार्षिक शुल्क और उच्च ब्याज दरें होती हैं। तो अगर आप नियमित रूप से इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं, तो यह कार्ड आपको मुसीबत में डालने और आपके बजट को खराब करने के लिए अकेला ही पर्याप्त है।
बैंक जाना किसे पसंद होता है? लम्बी सी लाइन और घंटो के इंतजार से जुड़े बैंक के काम से हर कोई दूर ही रहना पसंद करता है। शरीर की ताकत से लेकर समय की बरबादी और एक आम इंसान के लिए वहां की सर चकरा देने वाली प्रक्रियाओं का प्रक्रम एक साधारण दिन को खराब करने के लिए पर्याप्त होता है। कोटक 811डिजिटल जीरो बैंलेस अकांउट की एक साधारण प्रक्रिया जिससे आप घर बैेठे-बैेठे अपना जीरो बैंलेस अकाउंट खोल सकते है, और अपनी सभी परेशानियों से राहत पा सकते हैं।
कोटक 811 एक डिजिटल जीरो बैंलेस अकांउट है, जो आपको आसानी से घर बैठे-बैठे खाता खोलने की सुविधा प्रदान करता है। इसके साथ ही जीरो बैंलेस बचत खाता होने के कारण अपको अपने खाते में औसत संतुलन बनाए रखने की जरूरत नही होती है। हालांकि, यदि आप एक संतुलन बनाए रखते हैं, तो आप अपनी बचत पर औसत से अधिक ब्याज अर्जित कर सकते हैं। और बैंक के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट और अन्य निवेश प्रस्तावों का पता लगा सकते हैं। बैंक में खाता खुलवाने के लिए आपकी न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम उम्र 70 तक होनी जरूरी है। इसके साथ ही खाता खोलने की सरल प्रकिया के लिए एक वेब पेज उपलब्ध कराया गया है, जिसपर आपके व्दारा भरी जाने वाली सभी जानकारी का ब्यौरा दिया गया है। इस वेब पेज पर आप सीधा कोटक महिन्द्रा की आधिकारिक वेबसाइट से भी जा सकते हैं। मांगी गयी सभी जानकारी के कॉलम को ध्यान व अच्छी तरह से पढ़ कर ही भरे। याद रहे कि आपको अपना वह मोबाइल नंबर वहाँ भरना है, जिसे आप अपने अकाउंट के साथ जोड़ना चाहते हैं।
1.चूंकि यह एक जीरो बैलेन्स अकाउंट है, अतः आपकी न्यूनतम राशि पर कोई शुल्क या जुर्माना नहीं लगता है, आप अपनी राशि को बिना किसी परेशानी के अंतिम रुपये तक खर्च कर सकते हैं।
2.अपने ऑनलाइन 811 डिजिटल खाते से अनगिनत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
3.ऑनलाइन शॉपिंग के लिए तुरंत वर्चुअल डेबिट कार्ड प्राप्त करे सकते हैं।
4.वीडियो केवाईसी के माध्यम से अपना सत्यापन पूरा कर बिना किसी प्रतिबंध के डिजिटल बचत खाता खोल सकते हैं।
5.निःशुल्क क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन की सुविधा भी आपको इसके साथ मिलती है।
6.अपने नए शून्य शेष खाते के लिए एक ही स्पर्श में अपने सभी बैंकिंग समाधान खोज सकते हैं। 180+ सुविधाएँ प्राप्त करें जो आपको अपने बैंकिंग लेनदेन करने, बिलों का भुगतान करने, निवेश करने, खरीदारी करने और कुछ ही टैप में बहुत कुछ करने देती हैं। ऐप टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के साथ सुरक्षित है और इसमें एक आसान इंटरफ़ेस है।
अब अगर आप किसी खेल को खेलने के लिए मैदान में उतर रहे हैं, तो खेल के नियम और खेले जाने के तरीके को जानने से पहले आप मैदान में उतरने की गलती कभी नहीं करेंगे। बैंकों के साथ जुड़ने से पहले भी आपको आपके खाते और बैंक के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए, आखिर यहां आपके जीवन की कमाई हुई पूंजी का सवाल है।
1.शून्य शेष बचत खाते में कोई न्यूनतम-शेष प्रतिबद्धता नहीं है। तो, आप पेनल्टी की चिंता किए बिना अपने अकाउंट का प्रयोग कर सकते हैं।
2.आप अपने घर के आराम से एक डिजिटल जीरो बैलेंस खाता ऑनलाइन खोल सकते हैं। आपको बस अपना पैन और आधार नंबर चाहिए।
3.अपने जीरो बैलेंस्ड खाते खाते में जमा राशि पर औसत वर्तमान ब्याज दर अर्जित कर सकते हैं।
4.अपने जीरो बैलेंस्ड खाते के साथ, डेबिट कार्ड, चेक बुक, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाओं का आनंद भी आप इसके साथ उठा सकते हैं।
5.आधार ओटीपी सत्यापन के माध्यम से तुरंत एक जीरो बैलेंस्ड सेविंग खाता खोलें। फिर, अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर या अपॉइंटमेंट बुक करके 12 महीने के भीतर व्यक्तिगत सत्यापन के माध्यम से अपने खाते की पूरी केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करें।
1.वेब पेज पर जाए और नाम, नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें, यदि आप राजनीतिक रूप से उजागर व्यक्ति नहीं हैं और आप एक भारतीय निवासी हैं तो चेक बॉक्स को चेक करें।
2.आपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
3.अपना पैन, आधार नंबर दर्ज करें। बैंक को आपके सत्यापन के लिए आपके बायोमेट्रिक जानकारी की आवश्यकता होती है।
4.आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को जोड़ें।
5.अपना पता जोड़े।
6.पिता और माता का नाम, व्यवसाय, लिंग, वार्षिक आय जैसे विवरण जोड़ें। बैंक आधार डेटाबेस से आपकी जन्मतिथि प्राप्त करेगा। आप नामांकित व्यक्ति का विवरण भी जोड़ सकते हैं।
7.वीडियो केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ने से पहले आपके द्वारा जोड़े गए विवरणों का रिव्यू करें।
8.नियम और शर्तें स्वीकार करें।
9.इस चरण में, आप एक अलग संचार पता जोड़ सकते हैं।
10.लोकेशन एक्सेस प्रदान करें और आप एक बैंक एजेंट से जुड़े रहेंगे जो वीडियो केवाईसी प्रक्रिया को अंजाम देगा। वीडियो-आधारित केवाईसी पूरा होने के बाद, सफल सत्यापन के कुछ घंटों के भीतर आपका खाता खोल दिया जाएगा। खाता बिना किसी सीमा या प्रतिबंध के एक पूर्ण बचत खाता होगा।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)