Search

Home / Skin Care Tips in Hindi / होंठ लाल करने के उपाय: खूबसूरत गुलाब की पंखुड़ियों जैसे होंठ पाने के 8 आसान तरीके

होंठ लाल करने के उपाय

होंठ लाल करने के उपाय: खूबसूरत गुलाब की पंखुड़ियों जैसे होंठ पाने के 8 आसान तरीके

Himanshu Pareek | फ़रवरी 15, 2022

चाहे महिलाएँ हो या पुरुष, होंठ हमारी ख़ूबसूरती का प्रमुख हिस्सा होते हैं। एक ख़ूबसूरत सी मुस्कुराहट से किसी का भी दिल जीता जा सकता है, पर कहीं आपके होंठों का कालापन इस ख़ूबसूरत मुस्कुराहट की चमक को फीका तो नही कर देता? इसलिए इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं होंठ लाल करने के उपाय (Lips pink kaise kare in Hindi)। इन उपायों से आपके होंठ बनेंगे चमकदार और मुलायम और साथ ही निखर जाएँगी उनकी रंगत। आइए जानते हैं विस्तार से!

होंठ लाल करने के उपाय

होंठों के कालेपन का कारण (Black lips reason in hindi)

कालापन लिए होंठों को फिर से लाल करने का उपाय जानने से पहले इस कालेपन का कारण जानना आवश्यक है। कई शोधों और ब्यूटीशियन्स के अनुभव के मुताबिक़ अधिकतर महिलाओं व पुरुषों के होठों के काले पड़ने का प्रमुख कारण उनकी अनियमित जीवनशैली और ग़लत कॉस्मेटिक्स व ब्यूटी प्रोडक्ट्स का चुनाव होता है। अधिक चाय एवं कॉफ़ी का सेवन, लम्बे समय तक धूप में काम, धूम्रपान, सस्ते और रासायनिक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, आवश्यक विटामिनों की कमी, व ठीक तरह से होंठों की देखभाल न करना इत्यादि, समय के साथ होंठों के कालेपन का कारण बन जाता है। आपके होंठों का यह कालापन आपकी मुस्कुराहट की चमक छीन सकता है, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं होंठों का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय।

होंठों का कालापन दूर करने के उपाय (Lips pink kaise kare in Hindi)

अगर आप सोच रहे हैं कि होंठों का कालापन दूर करने के लिए महँगे-महँगे कॉस्मेटिक्स की आवश्यकता होती है, तो ऐसा नही है। कुछ घरेलू नुस्ख़ों से बेहद आसानी से और बिना किसी साइड इफ़ेक्ट्स के होंठों का कालापन दूर किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आगे करेंगे ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्ख़ों पर बात। आइए जानते हैं विस्तार से-:

होंठ लाल करने के उपाय

1. ग्लिसरिन

ग्लिसरिन होंठों का कालापन दूर करने का एक बेहतरीन नुस्खा है। ग्लिसरिन बेहद आसानी से उपलब्ध हो जाती है, और इसमें बहुत से एंटी-ऐजिंग गुण पाए जाते हैं। ग्लिसरिन का उपयोग त्वचा की कोमलता बनाये रखने में मददगार होता है, तथा इससे त्वचा की रंगत भी निखरती है। ग्लिसरिन से अपने होंठों का कालापन दूर करने के लिए रोज़ रात को रुई पर थोड़ी सी ग्लिसरिन लेकर होंठों पर लगाएं। रात भर रखने के बाद होंठों को ताज़े पानी से धो लें। कुछ समय तक इस प्रक्रिया को नियमित रूप से करने से होंठ अधिक लाल व मुलायम हो जाएंगे। अगर आप सोच रहे हैं कि अपर लिप्स का कालापन कैसे दूर करें, तो ग्लिसरीन उसका अचूक उपाय है।

2. शहद और नींबू

होंठों की खूबसूरती बनाये रखने के लिए हमारे शरीर में विटामिन सी की आपूर्ति होना आवश्यक है। शहद और नींबू दोनों में ही विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है, इसलिए इन दोनों का मिश्रण होंठों की खोई हुई खूबसूरती वापस लाने में कारगर सिद्ध हो सकता है। इसके लिए नींबू और शहद के रस को मिला लें। इस मिश्रण को उंगलियों से होंठों पर लगाएं और एक घंटे तक रहने दें। एक घंटे के बाद अपने होंठों को गीले और मुलायम कपड़े से साफ कर लें। इस प्रक्रिया को दो हफ़्ते तक दिन में एक बार करने से होंठ पहले से भी अधिक कोमल और ग़ुलाबी हो जाएंगे।

Dreamstime S 47964354

3. चुकंदर

होंठों की खोई हुई लाल रंगत पाने के लिए आप लाल चुकंदर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चुकंदर में मौजूद बीटालेंस नामक तत्व इसे प्राकृतिक रूप से लाल बनाता है, और चुकन्दर के नुस्ख़े का इस्तेमाल आपके होंठों को भी लाल बना सकता है। चुकंदर में मौजूद विटामिन ए व विटामिन बी त्वचा को सेहतमंद बनाये रखने में कारगर होते हैं।

चुकंदर से अपने होंठों को लाल बनाने के लिए ताज़े चुकंदर के दो बड़े टुकड़े काट लें। इन टुकड़ों को थोड़ी देर फ्रिज में रखें और ठंडा होने पर निकाल लें। अब अपने होंठों पर लगभग 15-20 मिनट तक ठंडे चुकंदर की मालिश करें और फिर पानी से धो लें। नियमित रूप से इस प्रक्रिया को दोहराने से होंठों का कालापन दूर होगा तथा उनकी रंगत गहरी हो जाएगी। आप चाहे तो चुकंदर के पेस्ट और चीनी के मिश्रण से लिप स्क्रब भी तैयार कर सकते हैं।

Dreamstime S 9716181

4. खीरे का रस

खीरे के सेवन के तो हमारे शरीर को ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि खीरे के रस का उपयोग एक कॉस्मेटिक के रूप में भी किया जा सकता है? दरअसल खीरे में विटामिन ए मौजूद होता है, जो आपके होंठों के कालेपन को दूर करने और उन्हें सेहतमंद बनाये रखने में काम आ सकता है। होंठों का कालापन दूर करने के लिए खीरे का जूस निकालकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। ठंडा होने के बाद इस जूस को रुई की सहायता से अपने होंठों पर लगाएं और कुछ देर बाद होंठों को धो लें। इस प्रक्रिया को नियमित रूप से करने से खीरे में मौजूद विभिन्न खनिज तत्वों और क्लीनिंग गुणों से आपके होंठों को लाभ होगा, और आपके लिप्स साफ और नर्म हो जाएंगे। खीरे में पानी की अधिकता होती है जिससे यह सनबर्न के प्रभाव को कम करने में भी सहायक होता है।

Dreamstime S 24544864

5. नारियल का तेल

नारियल का तेल होंठों से कालापन दूर करने तथा उन्हें कोमल बनाये रखने का एक आसान उपाय है। इसके लिए नारियल के तेल को होंठों पर लिपबाम की तरह लगाएं। ये प्रक्रिया आप कभी भी होंठ सूखने पर अपना सकते हैं। इससे नारियल के तेल में मौजूद विभिन्न तरह के फैटी एसिड्स आपके होंठों को सेहतमंद और नर्म बनाये रखेंगे। नारियल का तेल होंठों पर लगाने से सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाव होगा तथा होंठों की रंगत बरक़रार रहेगी।

Dreamstime S 176530127

6. गुलाब जल

गुलाब जल आपके होंठों को गुलाब की पंखुड़ियों की तरह कोमल बनाने का चमत्कारिक उपाय है। आपको करना बस इतना है कि रोज रात को सोने से पहले ठंडे गुलाब जल को रुई की सहायता से अपने होठों पर लगाना है। इससे गुलाब जल में मौजूद एंटीसेप्टिक व एंटीएजिंग गुणों से आपके होंठ लाभान्वित होंगे तथा होंठ लंबे समय तक मुलायम और गुलाबी बने रहेंगे। अगर धूम्रपान की वज़ह से होंठ काले हो गए हैं तो गुलाब जल की नियमित मालिश से रंगत पुनः निखर आएगी।

Dreamstime S 113942282

7. बादाम का तेल

बादाम का तेल स्वास्थ्य के लिए बहुत पौष्टिक माना जाता है, और इसका इस्तेमाल आपके होंठों की कोमलता, कसावट और रंगत बनाये रखने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए कुछ दिनों तक नियमित रूप से, सोने से पहले बादाम के तेल की एक-दो बूंदों की अपने होंठों पर मसाज करें। इससे होंठों का कालापन दूर होगा तथा रूखे होंठों को उचित पोषण की प्राप्ति होगी।

Dreamstime S 66384261

8. एलोवेरा

एलोवेरा स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रकृति का वरदान है, और इसका इस्तेमाल आप होंठों की रंगत निखारने में कर सकते है। इसके लिए एलोवेरा जेल को अपने होंठों पर लगाकर सूखने दें और फिर पानी से धो लें। नियमित रूप से इस प्रक्रिया को कुछ दिनों तक करने से होंठों का काला पड़ना बंद हो जाएगा।

उपरोक्त नुस्खों के अतिरिक्त अपने खाने में पोषण की उचित मात्रा रखकर, ख़ूब पानी पीकर व चाय-कॉफ़ी इत्यादि पेय पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करके (Lips care tips in hindi), आप अपने होंठों को लम्बे समय तक लाल, ख़ूबसूरत और मुलायम बनाए रख सकते हैं।

Dreamstime S 36473489

लाल और कोमल होंठ हमारी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकते हैं, आवश्यकता है तो अपने होंठों का थोड़ा सा ख्याल रखने की। इस आर्टिकल में हमने आपसे होठों का कालापन दूर करने के उपाय (lips ko pink kaise kare in hindi) साझा किए। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइये, साथ ही इसे साझा कीजिये अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही बेहतरीन जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ।

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किए गए किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

 

 

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *