Home / सेलेब्रिटीज़ / प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी की तैयारियों में जुटी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी सिर्फ कुछ दिन दूर है और यह जोड़ा रविवार को मुंबई आ गया।

प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग पूरी कर रही थीं, जब उनके मंगेतर निक गुरुवार को उनसे मिलने दिल्ली पहुँच गए।
प्रियंका ने एक बहुत ही खूबसूरत सेल्फी इंस्टाग्राम पर साझा की और उसे कैप्शन दिया, “वेलकम होम बेबी ……”
दिल्ली से निकलने से पहले, निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर और निर्देशक शोनाली बोस ने प्रियंका और निक के लिए एक पार्टी दी।
इस अवसर पर प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ भी उपस्थित थे।
प्रियंका का मुंबई वाला घर बिलकुल दुल्हन की तरह सजा हुआ है।
प्रियंका के प्री-वेडिंग उत्सव 29 नवंबर को जोधपुर में शुरू होंगे। यह समारोह मेहरानगढ़ किले और जोधपुर में उमाद भवन पैलेस में होगा। दीपवीर की तरह, प्रियंका और निक के दो रिसेप्शन भी होंगे – एक मुंबई में और दूसरा दिल्ली में। प्रियंका और निक की एक हिंदू शादी के साथ-साथ एक ईसाई शादी होगी।
चित्र स्त्रोत: Instagram accounts of The wedding brigade and Pinkvilla
COMMENTS (0)