Home / Uncategorized / आखिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्यों चुकाया 27 लाख रुपये का बिरयानी बिल?
बिरयानी का नाम मांसाहारी लोगों की पहली पसंद में आता है, फिर चाहे वह हैदराबादी बिरयानी हो लखनवी बिरयानी हो या फिर कोई और, किसी भी तरह की बिरयानी की फैन फोलोइंग में आपको कमी देखने को नही में भी लोग बिरयानी के दीवाने हैं।
लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि हम आपको बिरयानी के बारें में क्यूँ बता रहे हैं? तो हम आपको बता दें कि हाल ही में पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस बिरयानी के लिए 27 लाख रुपये के बिल का भुगतान करना पड़ा।
जी हां.. आपने सही पढ़ा है, करीब 18 सालों बाद एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तान दौरे पर गयी न्यूजीलैंड टीम के लिए लगभग 500 से अधिक पुलिस अधिकारी तैनात किए गए, जिसमें की करीब 5 एसपी और 500 तक एसएसपी अधिकारों की सूची जारी की गयी। और न्यूजीलैंड टीम की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा अधिकारियों को दिन में दो बार बिरयानी परोसी गई थी, जिसके परिणामस्वरूप कुल मिलाकर यह हूपिंग बिल पीसीबी को मिला। और जल्द से जल्द इसका भुगतान करने को कहा गया है। अतः कहा जा सकता है कि पीसीडी को न्यूजीलैंड के कारण भारी वित्तीय नुकसान झेलना पड़ा है। और इसके बाद ही इंग्लैंड ने देश में सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अपने दौरों को वापस ले लिया है। अतः खराब अर्थव्यवस्था से पहले ही जूझ रहे पाकिस्तान के लिए हम इसे दूसरा बड़ा झटका कह सकते हैं। पाकिस्तान के लिए उद्योग के विशेषज्ञों के अनुसार भी, यह देश के क्रिकेट शासी निकाय के लिए एक बड़ा झटका रहा है, और बिरयानी बिल ने सिस्टम के दर्द को और बढ़ा दिया है। माना कि भोजन संगीत और देश की विभिन्न संस्कृति देश दुनिया को आपस में जोड़ने के काम आती है, लेकिन न्यूजीलैंड टीम के दौरे में हुए इस खर्च ने कुछ कम बम विस्फोट का काम नहीं किया है।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)