Home / Top Cooking Recipes in Hindi / पेरी-पेरी क्रिस्पी कॉर्न: संजीव कपूर का सुझाया टेस्टी और हेल्दी स्नैक
वीकेंड का इंतजार तो हम सभी को रहता है। हम चाहते हैं कि वीकेंड पर कुछ ऐसा किया जाए जो कि एकदम नया हो और हमने पहले कभी ना किया हो तो क्यों ना इस बार कुछ कुकिंग में कुछ नया ट्राई किया जाए, जैसे कि पेरी-पेरी क्रिस्पी कॉर्न? क्योंकि मकई का सीजन आ गया है, तो शायद इसी बात को ध्यान में रखते हुए, मशहूर शेफ संजीव कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पेरी-पेरी क्रिस्पी कॉर्न बनाने की रेसिपी शेयर की। इस रेसिपी को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि “पेरी-पेरी से भरी यह चटपटी कॉर्न वीकेंड पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है।” तो आइए जानते हैं संजीव कपूर की पेरी-पेरी क्रिस्पी कॉर्न बनाने की रेसिपी।
संजीव कपूर की रेसिपी के अनुसार पेरी-पेरी क्रिस्पी कॉर्न बनाने के लिए आपको चाहिए-:
उपरोक्त सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद निम्न विधि से पेरी-पेरी क्रिस्पी कॉर्न तैयार कीजिए-:
1. सबसे पहले एक कटोरे में पानी लेकर उबालिए।
2. इसके बाद इस कटोरे में नमक और स्वीट कॉर्न के दाने डाल दीजिए।
3. अब स्वीट कॉर्न को लगभग 4 मिनट तक उबलने दीजिये।
4. इसके बाद उबले हुए स्वीट कॉर्न के दानों को फ्रिज में रख दीजिए।
5. इन स्वीट कॉर्न के दाने में कॉर्न स्टार्च मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
6. इसके बाद एक कड़ाही में तेल लेकर इसमें मकई के दानों को तब तक फ्राई कीजिए जब तक कि वे एकदम कुरकुरे न हो जाएं।
7. इसके बाद तले हुए मकई के दानों में पेरी-पेरी मसाला मिलाइए और वीकेंड पार्टी का आनंद उठाइए।
View this post on Instagram
ट्राई कीजिए BetterButter स्पेशल स्वीट कॉर्न रेसिपीज़।
शेयर कीजिए ये रेसिपी अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ, और ऐसी ही बेहतरीन रेसिपीज व नई-नई जानकारी के लिए बने रहिए BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (0)