Search

Home / News Stories / संजीव कपूर के साथ ट्राई करें घर पर बनी स्वादिष्ट कंडेंस्ड मिल्क रेसिपी

Condensed Milk

संजीव कपूर के साथ ट्राई करें घर पर बनी स्वादिष्ट कंडेंस्ड मिल्क रेसिपी

Sonali Bhadula | अक्टूबर 26, 2021

बीते 2 सालों में कोरोना के दिखे प्रभावों से बचने के लिए लोगों ने हेल्दी खाना और ज्यादातर घर में पके व्यंजनों को ही प्राथमिकता दी है। दिवाली आ रही है और माना कोरोना के प्रभाव कम दिख रहे हैं, लेकिन उसका प्रभाव अभी भी पूरी तरह से जाना बाकी है। ऐसे में घर में बनी मिठाइयाँ ही आपकी दिवाली को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने में मददगार सिद्ध हो सकती है। जिसकी शुरूवात आप संजीव कपूर की कंडेंस्ड मिल्क रेसिपी के साथ कर सकते हैं। 

https://www.instagram.com/reel/CVceDlYFzBR/?utm_source=ig_web_copy_link

सामाग्री 

1.फुल क्रीम दूध – 2 कप

2.चीनी – 1 कप

3.बेकिंग सोडा – ½ चम्मच

विधी

1.दूध को एक नॉन स्टिक पैन में गर्म करें। अब चीनी डालकर अच्छे से मिलाए और इसके पिघलने तक साथ में इसे चलाते रहें।

2.चीनी के पिघलने पर इसे एक गाढ़ा घोल बनने तक चलाते रहे।

3.गैस बंद करदे और इसमें बैकिंग सोडा डालें, मिश्रण को झागदार होने दें और कमरें के तापमान पर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

4.अब एक गिलास में इसे छानकर निकाल लें और ढंकने से पहले पूरी तरह से ठंडा होने दें। 

6.जरूरत पर इसका इस्तेमाल करें। आप इसे 5 से 6 दिन तक अपने फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकते हैं। 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *