Home / News Stories / स्ट्रीट वेंडर ने 30 अंडों से बनाया रोल, क्या आप इसे अकेले खा पाएंगे?
आपने अपने जीवन में कितनी तरह के रोल खाये होंगे? अगर सोचा जाए तो गिन पाना वास्तव में मुश्किलों भरा हो सकता है। मैदे से बनी एक पतली रोटी, जिसके अंदर कई तरह की सब्जियां, मीट और अलग-अलग फ्लेवर्स के सॉस के साथ मुंह में घुल जाने वाला चीज़ भी आपको अपना दीवाना बनाता है। इन रोलस् का आकार हाथ में आराम से पकड़े जाने और एक व्यक्ति के लिए इसे पूरा समाप्त कर पाने के लिए हमेशा से ही काफी रहा है।
लेकिन क्या आपने कभी इतने बड़े रोल खाने की कल्पना की है जिसे खत्म करने के लिए आपको अपने साथ चार से पांच लोगों की आवश्यकता पड़े। जी हाँ, कल्पना से परे ऐसा ही एक रोल आजकल चर्चाओं में बना हुआ है जिसे 30 अंडो के साथ बनाया जा रहा है।
View this post on Instagram
फ़ूड व्लॉगर @oye.foodieee द्वारा हाल ही में अपलोड किए गए एक वीडियो में, हम एक स्ट्रीट वेंडर को इतना बड़ा रोल बनाते हुए देख सकते हैं। वीडियो की शुरुआत विक्रेता द्वारा स्टफिंग तैयार करने से होती है। इसके बाद वह एक तवे पर पत्ता गोभी, प्याज, गाजर और बहुत कुछ डालता है और मसालों के साथ इसे पकाता है। फिर वह 3 से 4 लोई को मिलाकर एक रोटी तैयार करता है और उस पर 30 अंडे तोड़ देता है। वह रोटी में अंडे मिलाता है और फिर उसे पलट कर पकाता है। अंत में, वह इसके ऊपर कच्चे प्याज और दो तरह के सॉस डालता है। @oye.foodiee के अनुसार, यह स्ट्रीट वेंडर नोएडा के ब्रह्मपुत्र मार्केट में अपना स्टॉल चलाता है।
यह भी पढ़ें: वायरल वीडियो: मसाला डोसा आइसक्रीम
वीडियो को अभी तक 6 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 3 लाख से अधिक कमेंट के साथ यह वास्तव में एक चर्चा करने वाला विषय है। कई लोगों ने इस रोल को स्वादिष्ट बताया है और कहा है कि वे इसे आजमाना चाहेंगे। एक यूजर ने लिखा, “यह मेरी आंखों के लिए एक ट्रीट है।”
आप 30 अंडो से बनने वाले इस रोल के बारे में क्या सोचते हैं? क्या आप इसे अकेले खत्म कर सकते हैं। साथ ही हमारे साथ ट्राई कर सकते हैं, घर पर बना हुआ हेल्दी रोटी रोल।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)