Home / News Stories / यामी गौतम बनीं बेकर, बहन सुरीली ने शेयर किया वीडियो
हम फिल्मी जगत के लोगों के जीवन में रुचि लेना पंसद करते हैं, और उनके प्रशंसक के तौर पर उनके जीवन में चल रहे उनकी प्रत्येक गतिविधी पर नजर रखना चाहते हैं। आए दिन फिल्मी जगत के लोग अपने जीवन से संबंधित सभी अपडेट हमारे साथ शेयर करते हैं। और अपनी हर खुशी और दुःख का हमें भागीदार बनाते हैं।
हाल ही में हमें बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम के जीवन का एक खूबसूरत पल देखने को मिला, जिसमें वह अपनी बहन के लिए केक बनती हुई नजर आई। यह वीडियो उनकी बहन सुरीली गौतम ने अपने इंसटाग्राम अकाउंट पर शेयर की। वीडियो के साथ दिलजीत दोसाँझ का वाईब गाना जोड़ा गया था, और हम कह सकते हैं कि वीडियो में दोनों बहनों की वाईब बड़े अच्छे से मिल रही थी। एक नजर वीडियो पर..
https://www.instagram.com/reel/CUy-2TWrfPd/?utm_source=ig_web_copy_link
वीडियो में यामी एक पेशेवर की तरह बैटर बनाकर बेक करने के लिए सेट करती दिख रही हैं। इसके साथ ही यामी एक परफेक्ट चॉकलेट केक के लिए आवश्यक कोको पाउडर को छानने के लिए सबसे पहले एक छलनी का उपयोग करती है। सभी को एक साथ फेंटने से पहले, वह थोड़ा आटा और दूध मिलाती है। फिर वह मक्खन के साथ बर्तन तैयार करती है और उसमें घोल डालती है। यहां तक कि हम सुरीली को स्वादिष्ट केक का स्वाद चखते हुए भी देख सकते हैं। सुरीली गौतम ने वीडियो को पोस्ट करते हुए अपनी बहन को “परफेक्ट बेकर” का भी दर्जा दिया है।
ऐसा लगता है कि यामी गौतम केक की शौकीन हैं, आदित्य धर के साथ शादी के बाद फिल्म सेट पर लौटने के ठीक बाद, उनके दल ने एक प्यारे केक के साथ उनका स्वागत किया था। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंसटाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थी।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)