Search

Home / hindi recipe / Holi 2023: भांग पकौड़ा के साथ ये 5 फूड्स अपनी होली पार्टी में जरूर करें शामिल!

holi foods

Holi 2023: भांग पकौड़ा के साथ ये 5 फूड्स अपनी होली पार्टी में जरूर करें शामिल!

Marketing Team | मार्च 2, 2023

भारत में वसंत के मौसम का जश्न मनाने वाले लोकप्रिय त्योहारों में से एक है होली। इसे पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार पर लोग गुजिया, मालपुआ, दही भल्ले और अपने चाहने वालों के लिए बहुत सारे व्यंजन तैयार करते है। यह साल का वह समय है जब जीवन में सब कुछ पीछे छूट जाते है।

 

 

चूंकि यह खुशी का अवसर वसंत की शुरुआत का प्रतीक है। और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह आशा, प्रेम और आनंद की एक किरण है। इसलिए आज हम 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले है। जो आप ना चाहते हुए भी इसे अपने घर में बनाना जरूर पसंद करेंगे।

1. गुजिया:-

इस शुभ अवसर पर क्लासिक होली वाली गुजिया बहुत जरूरी है। वो भी स्वादिष्ट, स्टफिंग और एक कुरकुरी के साथ। यह गुजिया आपको बचपन से आपकी होली की यादों को और ताजा कर देगी। वो भी तली हुई हो या बेक की हुई।

holi

यह गुजिया वह है जिसे आपको तैयार करने और अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ साझा करने में मजा आएगा।

2. दही भल्ले:-

दही और मसालों का बेहतरीन मिश्रण, यह व्यंजन हर घर में पसंद किया जाता है। हरी चटनी या इमली की मीठी चटनी के साथ परोसे जाने वाली यह रेसिपी यकीनन आप सबका दिल जीत लेगी।

इसे सुबह होने के बाद धूप में बैठकर खाएं। उसके बाद आपका मन फ्रेश हो जाएगा।

3. मालपुआ:-

होली के दिन लगभग हर घर में बनने वाले व्यंजनों में से एक है मालपुआ। होली के दिन अपने घर में छोटे-छोटे मालपुआ को तैयार कर अपने परिवार और दोस्तों के साथ खाकर आनंद ले सकते है।

sweet malpua holi

और इसके साथ कुछ नमकीन भी खा सकते है। इसलिए अपनी होली पार्टी में इस मेनू को जरूर शामिल करें।

 

4. रसमलाई:-

कोई भी भारतीय त्योहार रसमलाई के बिना पूरा नहीं होता। इसलिए रसमलाई को होली में जरूर शामिल करें। स्वादिष्ट छैना के साथ मलाईदार यह रसमलाई खाने के बाद आपका मन तृप्त हो जाएगा।

holi rasmalai

वैसे यह मिठाई अच्छाई का प्रतीक भी है। होली में इस सुगंधित और मीठे रसमलाई को अपने व्यंजन के साथ जरूर शामिल करें।

 

5. भांग पकौड़ा:-

भांग होली में खाई जाने वाली विशेष जड़ी बूटी है। और आप इसे अपने पेय में शामिल कर सकते है। तो क्यों न इस भांग को पकौड़े में मिलाकर एक नई रेसिपी में इसे शामिल किया जाएं।

bhang pakauda holi

इसे आप बेसन, प्याज, मसाले और भांग जैसी साधारण सामग्री को मिलाकर सिर्फ 20 मिनट में बना सकते है। आप पकौड़े के कुरकुरेपन और भांग के स्वादिष्ट स्वाद के साथ, यह भांग पकौड़ा निश्चित रूप से आपके व्यंजनों में से एक चमकता हुआ सितारा साबित होगा।

 

इस होली में आप भी इस तरह की रेसिपी तैयार कर सकते है। अगर BetterButter पर ये आर्टिकल आपको पसंद आया है। तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसे शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। और हमें कमेंट बॉक्स में अपनी कीमती राय जरूर दें।

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *