Search

Home / hindi recipe / Onion Chutney: इस गर्मी अपने घर पर ऐसे बनाएं प्याज की चटनी, खाने में आएगा डबल मज़ा

Onion Chutney

Onion Chutney: इस गर्मी अपने घर पर ऐसे बनाएं प्याज की चटनी, खाने में आएगा डबल मज़ा

Marketing Team | मार्च 31, 2023

अभी गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में सभी लोग इन दिनों घर पर बैठकर कई तरह की रेसिपी ट्राई कर रहे हैं, और परिवार वालों के साथ अपना समय व्यतीत कर रहे है। ऐसे में बहुत बार ऐसा होता है जब आप रोजाना हैवी खाना खाकर ऊब चुके होते हैं और आपक कुछ हल्का खाने का मन करता है।

ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है, जिसे बनाना काफी आसान और मजेदार है। आज हम आपको एक चटनी की रेसिपी बताने जा रहे है, जिससे खाने का टेस्ट कई गुना बढ़ जाएगा। तो चलिए आज हम आपको प्याज की चटनी की रेसिपी के बारे में बताते हैं।

Onion Chutney

 

कैसे बनाएं प्याज की चटनी

सामग्री:

  • एक चम्मच धनिया
  • 10- 15 लहसुन की कली
  • 5 से 6 प्याज
  • एक चम्मच सौंफ
  • 4- 5 साबुत लाल मिर्च
  • एक छोटा चम्मच सूखी उड़द दाल
  • एक छोटा चम्मच जीरा
  • दो- तीन चम्मच इमली
  • एक चौथाई कप तेल
  • नमक
  • मेथी दाना
  • एक छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • एक चौथाई छोटा चम्मच कलौंजी

प्याज की चटनी बनाने की विधि:

  • सबसे पहले प्याज को छीलकर अच्छी तरह धोकर साफ कर लें।
  • इसके बाद आप प्याज की पतली-पतली स्लाइस काट लें।
  • अब एक पैन में एक चौथाई कप तेल डालें।
  • अब इसमें आप लहसुन की कली डालकर कुछ सेकंड के लिए पकाएं।
  • अब इसमें कटी हुई प्याज डालें और गैस का फ्लेम मध्यम करके उसे पकाएं।
  • ध्यान रखें कि प्याज को बहुत अधिक लाल नहीं करना है।
  • अब आप इसमें इमली डालें।
  • अब गैस का फ्लेम लो करके इमली को प्याज के साथ पकाएं।
  • अब गैस का फ्लेम बंद करें और इसे ठंडा होने दें।
  • अब एक दूसरा छोटा पैन लेकर इसमें धनिया, सौंफ व जीरा डालें और लो फ्लेम पर इन्हें रोस्ट करें।
  • कुछ सेकंड के बाद इसमें साबुत लाल मिर्च डालें।
  • अब गैस बंद करें और इसमें कुछ मेथी दाने मिलाएं।
  • अब जब यह मसाले ठंडे हो जाएं तो ग्राइंडर की मदद से इसे पीसें।
  • अब मसाले को एक बाउल में निकाल लें, इसके बाद आप प्याज के मिश्रण को भी ग्राइंड कर लें और अपने भोजन के साथ इसे सर्व करें।

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप भी इस गर्मी में तरह तरह की चटनी खाकर बोर हो गए है, तो आज ही अपनी रसोई में प्याज की चटनी बनाने की कोशिश जरूर करें। साथ ही इस लेख को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी इस गर्मी में प्याज की चटनी (Onion Chutney) का आनंद उठा सके। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

चटनी से जुड़ी और भी व्यंजन के लिए इन रेसिपीज को जरूर बनाएं। 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *