एंग्जाइटी सुनने में साधारण सी समस्या लगती है पर उन लोगों के लिए जो इस मनोदशा से जूझ रहे हैं, ये एक बड़ी परेशानी है। कई सारे रिसर्च से यह बात साबित हुई है, कि बुजुर्गों के अनुपात में पैंतीस साल से कम आयु वर्ग के व्यक्तियों को एंग्जाइटी डिस ऑर्डर ज्यादा पाया जाता है। ऐसे लोगों में यह समस्या आम तौर पर परिस्थिति जन्य होती है और कहीं भी और कभी भी ट्रिगर हो सकती है। पर क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे आहार भी हैं जो इस समस्या को बढ़ा देते हैं? आइये आपको बताये कौन कौन सी हैं वो चीज़ें जो चिंता, तनाव या एंग्जाइटी को बढ़ाती हैं।
Table of Contents
कैफीन आपको अलर्ट रखने के साथ साथ खूब सारी ऊर्जा से भर देता है, लेकिन इसके अलावा यह आपकी एंग्जाइटी को भी बढ़ा सकता है। इसका कारण यह है कि कैफीन मस्तिष्क में सेरोटोनिन को दबाता है और इससे आपको उदासी, अवसाद और चिड़चिड़ाहट महसूस हो सकती है। कैफीन शरीर में ज्यादा यूरीन बनाता है जिससे डीहाईड्रेशन होता है और यह भी अवसाद का एक कारण है। इसके साथ साथ कैफीन गहरी नींद आने में भी बाधा डालता है और इससे भी तनाव बढ़ता है।
चीनी भी चिंता पैदा करती है, क्योंकि यह रक्त शर्करा को बहुत बढ़ा देती है। इससे निपटने के लिए आपका शरीर ज्यादा इंसुलिन पैदा करता है और इस प्रक्रिया में शरीर थक जाता है। फलों का रस भी उतना ही हानिकारक है क्यूंकि इसका प्रभाव भी चीनी खाने जैसा ही होता है। मिठाई, केक, और अन्य मीठी चीज़ें खाते वक़्त आप अच्छा तो महसूस करते हैं लेकिन बाद में इसमें मौजूद शुगर आपके लिए केवल चिंता और एंग्जाइटी को बढ़ाने का काम करती है।
चीनी के जैसा ही रिफाइंड फ्लार यानि कि मैदे में भी चीनी स्टार्च के रूप में छिपी रहती है और शरीर इसके प्रति भी चीनी जैसी ही प्रक्रिया करता है। सैंडविच, केक, डोनट्स और मैदे से बने पदार्थ खाने से रक्त में शुगर का स्तर बढ़ता है और शरीर में कोर्टिसोन और एड्रेनेलिन का स्तर बढ्ने से चिंता और एंग्जाइटी की भावनाएं आती हैं। इसके बजाय होल ग्रेन्स खाएं।
डेयरी पदार्थों में प्रोटीन होता है जिसे कैसीन कहा जाता है। कैसीन जानवरों के नवजात बच्चों में एमिनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट, और दो आवश्यक तत्व, कैल्शियम और फास्फोरस की पूर्ति करता है और यह सभी उच्च प्रोटीनयुक्त डेयरी उत्पादों जैसे दूध, दही, पनीर और आइसक्रीम में पाया जाता है।
कैसीन को चिंता, निराशा और अवसाद सहित कई मानसिक स्थितियों से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन हर व्यक्ति कैसीन के प्रति संवेदनशील नहीं होता। इसलिए अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आप इस के प्रति संवेदनशील हैं या नहीं तो इसे लगातार एक महीने तक छोड़ कर देखें और ऑबजर्ब करें कि हाई प्रोटीन युक्त दूध उत्पाद छोड़ने से आपकी चिंता या अवसाद के स्तर में क्या फर्क पड़ा।
आप के मनपसंद एनर्जी ड्रिंक्स जोकि आपको नए जोश और ऊर्जा से भर देते हैं वह साथ ही साथ अवसाद और चिंता को भी मुफ्त में बढाते हैं। कैफीन, चीनी और अन्य कैमिकल्स से भरे हुये ये पेय असामान्य हृदय गति और उखडी हुई नींद का कारण बन जाते हैं। यह चिंता और अवसाद की भावनाओं को भी तीव्र गति से बढ़ाते हैं। कई शोधों से यह बात पता चली है कि चीनी या आर्टिफ़िशियल शुगर और अवसाद के बीच गहरा संबंध है इसलिए इससे दूरी ही भली।
अगर आप चीनी न भी खा रहे हों तो भी आपके लिए यह जानना ज़रूरी है कि कई ऐसे डब्बाबंद या रेडी टु ईट चीज़ें हैं जिनमें बहुत सारी चीनी छिपी रहती है जैसे कि कैचअप, सौस, लो फैट दही, ग्रेनोला इत्यादि। चीनी कि अधिकता से कोर्टिसोल और ऐड्रिनेलिन के स्तर बढ़ते हैं और फलस्वरूप आपके तनाव में वृद्धि होती है।
अल्कोहल को अवसाद पैदा करने वाला भी माना जाता है, यह आपकी चिंता और तनाव में वृद्धि करता है। इसके सेवन से थोड़ी देर के लिए शायद आप अच्छा महसूस करें लेकिन जैसे ही अल्कोहल का असर खत्म होता है गहरी नींद खराब हो जाती है। बुरे सपनों तथा पैनिक अटैक के कारण अक्सर नींद टूट जाती है और धीरे धीरे यह स्थिति इनसोमनिया में भी बदल सकती है। एंग्जाइटी से पीछा छुड़ाने के लिए लिया गया अल्कोहल केवल आपकी एंग्जाइटी को और ज्यादा बढाता है।
अपने खान पान में इन सभी चीजों को कम करके आप अपनी चिंता और अवसाद के लक्षणों को कंट्रोल कर सकते हैं। यह आपको कहीं बेहतर महसूस करने में मददगार होगा और इन खाद्य पदार्थों में से कई चीजों को पूरी तरह से छोड़ने से आपका सम्पूर्ण स्वास्थ्य बेहतर हो जाएगा। यह भी कोई असंभव बात नहीं है की डॉक्टर के सलाह के साथ इनमें से एक या सभी सात एंग्जाइटी पैदा करने वाले पदार्थों को बंद करने से धीरे धीरे आपको एंग्जाइटी की दवाएं लेने की ज़रूरत ही न पड़े।
यह जरूर पढ़िए:
Pomegranate Benefits in Hindi: एक अनार सौ बीमार, 6 अनसुने अनार खाने के फायदे!
सीताफल के 8 फायदे और उपयोग- Custard Apple (Sitafal) Benefits and Uses in Hindi
Nimbu Pani Benefits: जानिए नींबू पानी पीने के फायदे! एक ग्लास नींबू पानी बढ़ायेगा ख़ूबसूरती
Kulthi Dal Benefits: आपको कोई नहीं बताएगा ये कुलथी दाल के फायदे और नुकसान
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)