Home / hindi recipe / Maha Shivratri 2022: महाशिरात्रि के दिन क्या आपने खाई ये रेसिपी?
आज पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाया जा रहा है। हर जगह मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। आज के दिन भगवान शिव के भक्त जल, दूध, दही और पानी से भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। साथ ही बेलपत्र, बेर और अन्य फलों का भोग भी लगाते हैं। माना जाता हैं कि शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। आज के दिन जगह-जगह मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन होता हैं। इस दिन कई महिलाएं व्रत भी रखती हैं। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम में पूजा करती हैं। उसके बाद ही शाम को भोजन करती हैं।
इसके अलावा कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सुबह से लेकर शाम तक निर्जला व्रत रखते हैं। वही कुछ लोग इस कठिन व्रत का पालन नहीं कर पाते हैं। तो वह सात्विक भोजन करना पसंद करते हैं। जिसमें दूध, दही, फल से बनी चीजें शामिल होती हैं। हालांकि कुछ लोग व्रत के दौरान सेंधा नमक, कुट्टू से बने व्यंजन का भी इस्तेमाल करते हैं। आज हमने इसी व्रत को ध्यान में रखते हुए कुछ व्यंजन की लिस्ट तैयार की हैं। जिसे आप भी आजमा सकते हैं।
Table of Contents
व्रत के दिनों में सबसे लोकप्रिय व्यंजन हैं खीर। इसे आप आसानी से बना सकते हैं। साबूदाना खीर को आप घर में आसानी से बना सकते हैं।इसे सिर्फ साबूदाना, दूध, चीनी, इलाइची और केसर से बना सकते हैं। आप चाहे तो किसी भी दिन बनाकर खा सकते हैं।
मखाना खीर तो बहुत स्वादिष्ट होते हैं। यह देसी खीर होने के साथ आपने कभी ना कभी खाया ही होगा। इसे आप दूध, मखाने और ड्राई फ्रूट्स से तैयार कर सकते हैं। व्रत में बनाने के लिए दूसरी सबसे आसान स्वादिष्ट रेसिपी है। इसे घर में आज आसानी से बनाकर खा सकते हैं।
सबसे पहले हम एक मखाना खीर और साबूदाना खीर की रेसिपी बता चुके हैं लेकिन इस रेसिपी में काजू जोड़ने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। महाशिवरात्रि के अलावा इसे आप नवरात्रि के दौरान भी बनाकर खा सकते हैं।
आज हमने बताया कि कैसे इस तीनों रेसिपी को आसानी से बना सकते हैं। इस लेख के माध्यम से आपको आज खीर बनाने में और मदद मिलेगी। साथ ही हमें कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)