Home / Uncategorized / 10 का दम-10 असरदार क्लीनिंग हैक्स
चाहे आपको घर की सफाई करना बहुत पसंद है या आप मेहमानों के आने से कुछ समय पहले ही उथल-पुथल में अपना घर साफ़ करते है -अगर आप भी जानते हैं कुछ क्लीनिंग हैक्स तो आपका ये काम और भी आसान हो सकता है | आपका समय,एनर्जी और पैसा बचाने के लिए हम लाये 10 का दम – 10 असरदार क्लीनिंग हैक्स !
Table of Contents
सबसे पहले ब्लेंडर को गुनगुने पानी से भरे फिर किसी भी लिक्विड डिटर्जेंट की कुछ बूंदे इसमें डाल दें और इसे चला दें कुछ सेकेंड के लिए | फिर इसे साफ़ पानी से धो लें | सारी मिट्टी और गंदगी गायब और आपको मिल जाएगा वापिस एक चमचमाता ब्लेंडर |
जब स्पंज को पानी में या सिंक में छोड़ दिया जाता है तो वो लाता है अपने साथ कई बैक्टीरिया | अब ऐसे में उनकी सफाई है बेहद जरूरी | तो करना ये है कि आपको स्पंज को बस 30 सेकेंड के लिए रखना है माइक्रोवेव में और फिर 1 से 2 मिनट रूक कर इसे बाहर निकालें और लीजिये आपका स्पंज हो गया बैक्टीरिया-फ्री |
आपके खूबसूरत हाथों पर ये मैली अँगूठिया अच्छी नहीं लगती तो डाले इसे हाइड्रोजन पेरोक्साइड के घोल में और पाएं नयी अंगूठियों की चमक |
आपके शावर और नलों पर लगे जिद्दी दाग पर निम्बू रगड़ने से आसानी से जा सकते हैं और अब उन्ही प्रयोग किये निम्बूओं का हैं एक और कमाल | कूड़ेदान से आती बदबू या किचन में आती तेज दुर्गन्ध जा सकती हैं उन्ही प्रयोग किये निम्बूओं को कूड़ेदान या किचन में रख कर |
आपने देखा होगा कि गैस के ऊपर लगे रिंग्स को कितने ही डिटेरजेंट या साबुन से रगड़ लो उसकी जंग और जली हुई पपड़ी जाने का नाम ही नहीं लेती तो आज ही लाये बड़े जिपलॉक पैक और साधारण अमोनिआ और रिंग्स को इनमे डाल पूरी रात के लिए छोड़ दें सिंक में | अगली सुबह नयी स्टोव-टॉप रिंग्स हाज़िर हैं |
हम लोग अक्सर घर के पंखे दिवाली या किसी ख़ास मौके पर ही साफ करते हैं क्योंकि रोज रोज इसे साफ़ करना नामुमकिन हैं | पर एक तकिये का कवर कर सकता है इसे मुमकिन पूरी घर की सफाई होने के बाद भी | बस अपने सीलिंग फैन के ब्लेड को तकिये कवर पहना दें और पौंछते ही सारा गंद आ जाएगा पिलो कवर में |
विनेगर का 1/4 कप और जैतून के तेल का 3/4 कप से मिटाये अपने महंगे लकड़ी के फर्नीचर पर आये निशान और बढ़ाएं इसकी शोभा |
कितने दिनों से कह रही हूँ कि कोई एग्जॉस्ट फैन की सफाई कर दो लेकिन कोई सुनता ही नहीं | तो अब किसी को कहने की जरूरत नहीं बस किसी भी कपड़े को डिटर्जेंट में निचोड़ कर अपने बटर नाइफ पर लपेट दें और आसानी से करे फैन की सफाई |
जी हां, आपके घर में रखा साधारण नमक कपड़ो के ज़िद्दी से ज़िद्दी दागों को हटा सकता है | बस थोड़ा सा नमक लेकर दाग पर डाल दें अब इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें | सर्फ और साफ़ पानी से इसे धो लें -दाग छू मंतर |
धूल, मिट्टी और रूए को हटाने के लिए टेप को अपनी चारों उंगलियों पर लपेट कर घर की चीज़ो को साफ़ किया जा सकता है जैसे लैंप शेड, कपड़े या दराजे |
चित्र स्त्रोत – Today show,vine pair, gandolasurvey,cleaning fan ideas, south home reality,onecrazyhouse,popsugar
COMMENTS (0)