Home / Women Health Tips in Hindi / 10 बातें जो आपको अपनी शादी के बाद अपनी माँ की सबसे ज्यादा याद दिलाती है
बस 5 मिनट और, खाना ठंडा हो रहा है, अब नहीं बोलूंगी | – हां अब ऐसी बातें बोलने वाला या सुनने वाला कोई भी नहीं है क्योंकि अब आप एक शादी–शुदा औरत है | ज़िन्दगी में ये जरुरी नहीं कि कोई आपके लिए कितना करता है पर ये बहुत जरुरी है कि कितनी ख़ुशी से करता है | और माँ बाद वाली बात का सबसे बेहतरीन उदाहरण है | उसके पास आपको देने के लिए इतना है कि आप सोच भी नहीं सकते | और सच में शादी के बाद आपकी ज़िंदगी कि हर चीज़ बदल जाती है | शादी को एक नया जन्म कहें तो कुछ ग़लत नहीं होगा | तो आज का आर्टिकल उन सभी मम्मियों के नाम –
Table of Contents

क्या आपको याद है कैसे जबरदस्ती आपकी मम्मी आपके सिर में तेल भर के चम्पी करती थी ? उस समय तो वो किसी सज़ा से कम नहीं लगता था पर आज उसकी एहमियत पता चलती है |
अपनी माँ की सबसे ज्यादा याद तब आती है जब हम बीमार होते हैं | बेचारे पतिदेव तो पूरा ध्यान रखते हैं लेकिन माँ का हाथ सबसे ऊपर |
किसी ने सही कहा हैं हैं कि प्यार अँधा होता हैं अब आपकी माँ को ही देख लो क्योंकि वो आपको तब से प्यार करती हैं जब उसने आपको देखा भी नहीं था | और रात को 2 बजे आपकी मम्मी ही आपके लिए खाना बना सकती हैं | वैसे अब तो देर रात को पेट में चूहे भी नहीं दौड़ते पता हैं खुद बनाना है!
बड़े से बड़ा शेफ माँ के हाथ के खाने को मात नहीं दे सकता क्योंकि वो इतना प्यार नहीं डाल सकता | वो सुकड़ी सी रोटियां, मुँह में पानी लाने वाली सब्जी साथ में सलाद और रायता आपके लंच बॉक्स में | और मेरी माँ कि ये बात – जब खुद बनाना पड़ेगा तो पता चलेगा |
अगर इस पूरी दुनिया में कोई एक इंसान हैं जिससे आप अपने दिल की हर एक बात बे–झिझक कर सकते हो तो वो हैं माँ | रात की गप–शप तो जैसे बंद सी हो गयी हैं | और हर बात के बाद यही बोलना –मेरी बेटी सबसे प्यारी |

वैसे तो माँ को अपनी बेटी हर ड्रेस में राजकुमारी लगती हैं | पर अब अगर आपको एक सही सलाह लेनी होती हैं तो आप साथ वाले रूम में जाकर नहीं पूछ सकते – माँ, मैं कैसी लग रही हूँ ?
आपकी माँ से अच्छा शॉपिंग पार्टनर आपके लिए और कोई नहीं हो सकता | हां बस,हर बार ये सुनने के लिए तैयार रहे –सब मिल गया लेकिन चला चला के थका दिया तूने !
अब जो हमारी अलमारी में कपडे नीचे गिर रहे हैं ना उन्हें हमे ही वापिस लगाना हैं | माँ नहीं हैं जो हमारे ऑफिस से आने से पहले सब सेट कर दें | और जब वो काला टॉप नहीं मिलता तो माँ की बहुत याद आती हैं |

हर जगह भगवान नहीं होते तभी माँ बनाई हैं | आपके माथे पर बनी टेंशन की लकीरों को देख के माँ बता सकती हैं कि कोई प्रॉब्लम तो जरूर हैं | अपनी पूरी ज़िन्दगी भी अपनी माँ पर न्योछावर कर दो तब भी कम हैं |
आपको भूख हैं या नहीं, माँ को आपको खाना खिलाये बिना नींद ही नहीं आती | उनकी गलती नहीं हैं – वो माँ हैं | बहुत दिनों से किसी से नहीं बोला – भूख नहीं हैं ? ऐसे कैसे नहीं हैं ?
चित्र स्त्रोत – एशियाई हेयर मेक-अप, अर्बन एडवेंचर्स, स्कूप व्हूप, दा क्विंट, एच टी
COMMENTS (0)