Home / सेलेब्रिटीज़ / ऐश्वर्या राइ बच्चन के कांन्स के गाऊंस की एक झलक
ऐश्वर्या राय बच्चन विश्व सुंदरी होने के साथ साथ एक बेहतरीन अदाकारा भी है। ऐश्वर्या राय बच्चन 16 साल से कांन्स फिल्म महोत्सव में शरीख होती आ रही हैं। वैसे तो ऐश्वर्या राय कांन्स फिल्म महोत्सव में साड़ी से लेकर गाउन तक तरह की ड्रेस में नजर आयी हैं मगर गाउन में उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है।
आइये देखें उन्होंने कौनसे गाउन पहने हैं-
Table of Contents

ऐश्वर्या राय बच्चन ने 2017 के कांन्स फिल्म महोत्सव में इस गाउन को पहना। ये गाउन आईसी ब्लू कलर का है और इस को बीड्स और सिल्वर रंग की कढ़ाई से सजाया गया है। उन्होंने इस ड्रेस के साथ कोई ज्वेलरी नहीं पहनी थी और अपने बालों को स्ट्रेट करके खुला छोड़ा था। उनके इस बेहतरीन ड्रेस को एक दुबई के डिज़ाइनर, माइकल किनको ने डिज़ाइन किया था। इस ड्रेस में वे किसी परी से काम नहीं लग रही थी।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने 2017 के कांन्स फिल्म महोत्सव के फ़ाइनल में रेड कलर का गाउन पहना जिससे दर्शकों की आँखें फटी की फटी रह गयी। इस ड्रेस को राल्फ और रूसो ने डिज़ाइन किया था। इसके साथ उन्होंने एक स्टडेड इयररिंग्स को चुना था।
2017 के कांन्स फिल्म महोत्सव के तीसरे दिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने ब्लैक कलर का एक ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। यह ड्रेस उन्होंने अर्शी स्टूडियो से लिया था। अपने रूप को और निखारने के लिए उन्होंने टर्किश ऑरेंज कलर की लिपस्टिक और आईलाइनर लगाया था।
2016 के कांन्स फिल्म महोत्सव में ऐश्वर्या राय बच्चन ने फ्लोरल गाउन पहना था।इस गाउन का बेस सफ़ेद रंग का था और उसपर रंग-बिरंगा फ्लोरल प्रिंट था। इस ड्रेस के साथ उन्होंने पर्पल कलर की लिपस्टिक लगाई थी जिनकी वजह से वो सुर्ख़ियों में थी।
यह ब्लू बीडेड गाउन ऐश्वर्या राय बच्चन ने 2012 के कांन्स फिल्म महोत्सव में पहना था। इस ड्रेस के साथ उन्होंने स्मोकी मेकअप किया था और अपने बालों को खुला छोड़ा था।
2014 के कांन्स फिल्म महोत्सव में ऐश्वर्या राय बच्चन ने ग्रीन कलर का गाउन पहना था। इस ड्रेस में वो बला की खूबसूरत लग रही थी। इसके साथ उन्होंने बेरी कलर की लिपस्टिक और टर्किश ग्रीन कलर का काजल लगाया था जो की उनकी ड्रेस की शोभा और बढ़ा रहे थे।

इस गाउन को ऐश्वर्या राय बच्चन ने 2015 के कांन्स फिल्म महोत्सव के दौरान पहना था। इसको राल्फ एंड रूसो ने डिज़ाइन किया था। इस ड्रेस के साथ उन्होंने मैरून कलर की लिपस्टिक भी लगाई थी जो बहुत सुन्दर लग रही थी।
2007 के कांन्स फिल्म महोत्सव में ऐश्वर्या राय बच्चन ने वाइट कलर का गाउन पहना था। इस अवसर पर वो अपनी फिल्म गुरु का प्रमोशन कर रही थी।
चित्र श्रोत :Pinterest, youtube, scoopnest, bling sparkle, India dawn, MAGZIAN, women era, ndtv news, El online, 3yone17ds, news18, fashion dress, vogouge india, pink 2.55.
COMMENTS (0)