Home / Uncategorized / बच्चों की भूख बढ़ाने के 10 अनोखे तरीके
बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए उन्हें क्या खिलाया जाए क्या नहीं ? हर माँ का यही एक सवाल है | ये 10 अनोखे तरीके बढ़ाएंगे आपके बच्चों की भूख –
Table of Contents
बहुत से बच्चे जो खाना खाने में आनाकानी करते हैं उन्हें हम दूध दें देते हैं | ये सोचकर चलो कुछ तो खाया| लेकिन सच मानिये जब हम ऐसा करते हैं तो बच्चों के दूसरे पहर की भूख मर जाती है| डेरी प्रोडक्ट खिलाये जैसे दही, पनीर या मक्खन |
मूंगफली में मौजूद भूख और प्रोटीन बढ़ाने वाले पोषक तत्व, बहुत ही लाभकारी होते हैं | मूंगफली को किसी भी रूप में दें चाहे फ्राई करके या पीनट बटर |
अधरक का पानी और शहद मिलाकर एक मिश्रण बनाये और बच्चों को पिलाएं या फिर पुदीने की चटनी भूख बढ़ाने में बहुत फायदेमंद होती हैं |
अगर आपका घर बहुत गर्म और बंद (घुटन) सा है तो भूख कम लगती है | अपने बच्चे को कुर्सी पर खिड़की के सामने या खुली हवा में बिठाकर खाना खिलाये | आपको फर्क दिखेगा |
जो बच्चे खाने से दूर भागते है उन्हें हर 2 घंटे में थोड़ा-थोड़ा खिलाये क्योंकि ऐसा करने से खाना पचाने में सहायता मिलती है और पाचन तंत्र को प्रोत्साहन मिलता है जिससे भूख लगती है |
दही में पाए जाने वाले प्रोबिओटिक और कैल्शियम के फायदे के बारे में जितना कहा जाएँ कम हैं | दही बढ़ाए इम्युनिटी और भूख भी |
भारतीय खाने में तेल, घी और मसालों का इस्तेमाल कुछ ज्यादा ही होता हैं और ये सब कारण हैं बच्चों को भूख कम लगने का |
मसाले जैसे धनिया, दालचीनी, ऑरेगैनो और सौंफ का प्रयोग करना हैं भूख बढ़ाने का एक असरदार तरीका |
ये बहुत ही नार्मल सी बात हैं कि स्पोर्ट्स खेलने और एक्सरसाइज करने से भूख बढ़ती हैं | अगर भूख कम हो रही हैं तो उनका खेलने का समय बढ़ा दें |
जब आपका बच्चा कहता हैं मुझे भूख नहीं हैं, उसे शिकंजी पिलाये | निम्बू पाचन तंत्र ठीक करता है और भूख बढ़ाता है |
चित्र स्त्रोत -Ultimate home life, youtube, onedaycart.com, homemade mothering, silk road spice merchant,
COMMENTS (0)