Home / सेलेब्रिटीज़ / 2 बॉलीवुड शादियां जिनका हमें बेसब्री से इंतज़ार है!
2018, बॉलीवुड की शादियों का साल है! सोनम कपूर अहूजा की मई 2018 की शादी के बाद, यह कहा जा रहा था के रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोणे भी जल्द ही शादी करेंगे। अभी सुनने में आया है की प्रियंका चोपड़ा भी इस साल शादी कर सकती है।
इन दो बॉलीवुड शादियों के बारे में, बेटर बटर आज आपको कुछ बताएँगे ।
दीपिका ने अपना डेब्यू 2007 में फिल्म ‘ॐ शांति ॐ’ के साथ किया था। कुछ ही समय में, दीपिका देश की सबसे पसन्दीदा अभिनेत्री बन गयी। रणवीर सिंह ने फिल्म ‘बैंड बाजा बरात’ के साथ 2010 में अपना डेब्यू किया था। आज रणवीर फिल्मी जगत के सबसे अच्छे कलाकारों में गिने जाते है।
इन दोनों कलाकारों ने सबसे पहले 2013 में एक साथ काम किया। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘राम लीला’ में दीपिका और रणवीर एक साथ नज़र आये। साथ में काम करते हुए, ये दोनों कलाकार काफी अच्छे दोस्त बन गए।
इस जोड़े की सिज़्ज़्लिंग ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री, जल्दी ही एक असली प्रेम कहानी में बदल गयी। ‘राम लीला’ के बाद, दीपिका और रणवीर ने ‘बाजिराओ मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ में भी एक साथ काम किया।
दीपिका और रणवीर ने कभी भी यह कहा नहीं के वे एक साथ है। 5 साल के बाद भी, इनकी रिलेशनशिप अच्छी चल रही है। अफ़वाहों के अनुसार, रणवीर और दीपिका ने फैसला किया है की वह अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाएंगे। इस जोड़ी ने फैसला किया है के वह 10 नवंबर 2018 को शादी करेंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, काफी टाइम लगा था उन्हें अपनी शादी की तिथि को तय करने में क्योंकि दोनों रणवीर और दीपिका चाहते थे की उनकी शादी के लिए सब कुछ परफेक्ट हो। 10 नवंबर 2018, फाइनल की गयी क्योंकि दोनों कलाकारों और उनके परिवार वाले के लिए यह तिथि सबसे सही थी। ये भी कहा गया है की इन दोनों कलाकारों का रोका बहुत पहले हो चुका है। रणवीर और दीपिका के पेरेंट्स ने भी एक साथ होकर इस जोड़ी को आशीर्वाद और आभूषण भी दिए है। रणवीर के माता-पिता ने दीपिका को एक सुन्दर सब्यसाची की साड़ी भी तोहफ़ा में दी है।
सब्यसाची मुख़र्जी, दीपिका के सबसे पसन्दीदा डिज़ाइनर है। सब्यसाची अपने परंपरागत, सुन्दर और सेक्सी कपड़ों के लिए जाने जाते है। दीपिका कई बार सब्यसाची की म्यूस भी रह चुकी है। सुर्ख़ियों के मुताबिक, दीपिका एक सर्वोत्कृष्ट सब्यसाची दुल्हन बनेगी अपनी शादी के लिए।
रणवीर और दीपिका चाहते है की उनकी शादी एक छोटा सा इवेंट हो, जिसमे सिर्फ उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हो। दोनों कलाकार एक डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते थे, और काफी बात-चीत के बाद उन्होंने लेक कोमो, जो एक समुद्री शहर है इटली में, को चुना।
प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्में ‘फैशन’ और ‘मैरी कॉम’ के लिए जानी जाती है । 2015 में, प्रियंका एक टीवी शो का हिस्सा थी जिसका नाम था ‘क्वांटिको’। प्रियंका, होल्ल्ववूड फिल्में जैसे की ‘बेवॉच’ और ‘अ किड लाइक जेक’, का भी हिस्सा रह चुकी है।
निक जोनस, जो प्रियंका से 11 साल छोटे है, एक अमेरिकन गायक और अभिनेता है। निक और प्रियंका सबसे पहले 2017 के ‘मेट गाला’ में मिले थे। इन दोनों ने राल्फ लॉरेन द्वारा डिज़ाइन किये गए कपड़े पहने थे।
एक साल बाद, प्रियंका और निक मई 2018 में एक साथ नज़र आये । इसके बाद ही अफवाहें फैलने लगी की निक और प्रियंका एक साथ है। कुछ दिन बाद, निक प्रियंका को अपने कजिन की शादी में लेके गए। इसके बाद प्रियंका और निक दोनों भारत आये। भारत में निक प्रियंका की माँ और भाई से भी मिले।
प्रियंका और निक ने आकाश अम्बानी और श्लोका मेहता की सगाई का समारोह भी एक साथ अटेंड करा था।
सुर्ख़ियों के हिसाब से, निक ने प्रियंका को उनके 36th जन्मदिन, जो की 18 जुलाई को था, पर प्रोपोज़ किया। कहा जा रहा है की निक ने गहनों की एक पूरी दुकान को बंध करवाया था ताकि वह प्रियंका के लिए सगाई की अगूंठी खरीद सके। निक और प्रियंका की सगाई की खबर जुलाई के अंत में पता चली। लेकिन इन दोनों कलाकारों ने इस खबर को अभी तक कन्फर्म नहीं किया है।
एक और चीज़ जिसने इन अफ़वाहों को और हवा दी है, है प्रियंका चोपड़ा का सलमान खान की फिल्म ‘भरत’ को छोड़ना। फिल्म ‘भरत’ के निर्देशक ने इस बारे में ट्वीट करते वे बताया की प्रियंका ने टीम को अपने इस फैसले के बारे में ‘निक ऑफ़ टाइम’ में बताया। उन्होंने यह भी कहा की भरत की पूरी टीम प्रियंका को अपनी आगे की ज़िन्दगी के लिए बहुत सारी ख़ुशियाँ और प्रेम देती है।
सूत्र: Hindustan Times, Vogue India, IMDb, Prime Video, DNA India, FilmyGyan, Instagram accounts of Deepika Padukone, Firstpost, Pixabay, IMP Awards, Twitter/Cinestaan, Elite Daily, NewIndian Express, People, Harpers Bazaar, Shortpedia
COMMENTS (0)