गर्मियों में अगर आप सूरज की किरणों से बचने की सोच रहे है तो भूल जाइये, क्योंकि इसके लिए आप घर से बहार जाना तो नहीं छोड़ सकते। गर्मियां आ रही है, इसीलिए आपके रेफ्रीजिरेटर में हमेशा एक फेस पैक होना आवश्यक है जो आपकी त्वचा के रंग को वापस लाने में आपकी मदद करेगा। फेस पैक, सन टैन और त्वचा सम्बंधित अन्य मुद्दों से बचने का एक प्राकृतिक उपाए है।
आइये आज हम कुछ असरदार और झटपट बनने वाले फेस पैक देखेंगे-
Table of Contents
यह स्वाद में भले ही बुरा होता है मगर इसमें विटामिन c, आयरन और मैग्निसियम प्रचुर मात्रा पाया जाता है जो कि हमारी त्वचा को झुर्रियों और सन टैन से बचाता है।
इस्तेमाल करने के निर्देश :
करेले के पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। इस रस को दिन में दो बार लगाए।
मक्के का आटा एक बहुत ही अच्छा स्क्रबर होता है। यह हमारी रूखी त्वचा को निखारता है और उसकी ऊपरी परत को चमकदार बनाता है। सिट्रिक एसिड और विटामिन c से समृद्ध नींबू, मुँहासे और ब्लैकहेड हटाने में मदद करता है और आपकी त्वचा को चमक देता है।
इस्तेमाल करने के निर्देश :
दो चम्मच मक्के का आटा लें और 1 चम्मच नींबू के रस और दही के साथ मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से धीरे–धीरे मालिश करें। इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और धो लें।
गोभी का रस एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स में समृद्ध होता है, जो कि सन टैन और मुहासों से हमारी रक्षा करते हैं। इसका उपयोग आंखों के नीचे काले घेरे को हटाने के लिए भी किया जा सकता है। हल्दी से मिश्रित यह पेस्ट आपकी त्वचा को एक असाधारण चमक देगा।
इस्तेमाल करने के निर्देश :
एक रुई के उपयोग से पूरे प्रभावित स्थानों पर रस लगाएं और अंतर देखें।
यह एक असरदायक पेस्ट है जो किसी भी प्रकार की सन टैन पर अद्भुत काम करता है और इसे हटा देता है। दो चम्मच लाल दाल को हल्दी और एलो वेरा के साथ मिलाये और उपयोग करें।
इस्तेमाल करने के निर्देश :
इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाए और 15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। अधिक असर देखने के लिए सप्ताह में दो बार लगाएं। यह आपकी त्वचा को चमक देता और सन टैन से उसकी रक्षा करता है।
स्ट्रॉबेरी एक एंटी ऑक्सीडेंट है, जिनमें एंटी–इंफ्लैमैटरी गुण होते हैं इसलिए सनबर्न का इलाज करने में ये हमारी मदद करते हैं। यह मुँहासे और डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाने में भी मदद करता है।
इस्तेमाल करने के निर्देश :
इसे पीसकर एक पेस्ट तैयार करें। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो आप इस पेस्ट में दही मिला सकते है और यदि आपकी त्वचा रूखी है तो इसमें ताज़ा क्रीम मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट तक रखें। 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें।
चित्र श्रोत:– smithsonianmag, wikipedia, metrotarkari,blenderbabes, organicfacts.
COMMENTS (0)