Home / हेयर केयर टिप्स / 5 हेयर स्टाइल जो छिपा सकते हैं आपकी उम्र
महिलाएं अपनी खूबसूरती को लेकर बहुत ही चिंतित रहती हैं और अगर बात उनके बालों को बनाने की आती है तो वे हमेशा उसे अपने कॉस्ट्यूम के साथ मैच करना चाहती हैं। वेस्टर्न कपड़ों के साथ अलग और ट्रेडिशनल के साथ अलग। कई बार ख़राब हेयर स्टाइल की वजह से उनकी खूबसूरती भी घट जाती है जो उनके लिए किसी हादसे से कम नहीं। इसीलिए अपने हेयर स्टाइल पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए। बाल छोटे हो या बड़े अगर उन्हें अच्छे से बनाया जाये वो तो किसी भी लिबाज़ की शोभा बढ़ाते हैं। आजकल ऐसे भी हेयर स्टाइल ट्रेंड में हैं जो आपकी बढ़ती उम्र को भी छिपाने का काम करते हैं।
आइये आज हम कुछ ऐसे हेयर स्टाइल के बारे में जाने जिनसे आप दिख सकती है अपनी उम्र से जवां:
Table of Contents
यह हेयर स्टाइल छोटे बालों पर बनाया जाता है। यह हेयर स्टाइल खासतौर पर काम काजी महिलाओं के लिए सही रहता है क्योंकि इनकी केयर करना बहुत कठिन नहीं होता है और बहुत कम समय में इसे बनाया जा सकता है। इसे प्रायः फॉर्मल कपड़ों के साथ बनाया जाता है।
जब भी आप कही पार्टी या किसी विशेष अवसर पर जा रहे हो तब आप इस हेयर स्टाइल का प्रयोग कर सकते हैं। यह लम्बे बालों में बनाया जाने वाला बेहतरीन हेयर स्टाइल है। यह आपको एक एलिगेंट लुक प्रदान करता है।
यह माध्यम लम्बाई के बालों पर किया जाने वाला हेयर स्टाइल है। इसे आप फॉर्मल और कासुअल दोनों लुक में बना सकती है। आज कल यह हेयर स्टाइल बहुत ट्रेंड में है। यह हर उम्र की महिलाओं पर जचता है और सबसे अच्छी बात है की इसमें कोई आपकी उम्र का अंदाज़ा नहीं लगा सकता है।
यह भी माध्यम लम्बाई के बालों पर किया जाने वाला हेयर स्टाइल है। इसमें बालों को वेव्स का लुक दिया जाता है। यह हेयर स्टाइल वेस्टर्न कपड़ों पर ज्यादा जचता है और आपके उम्र को भी छुपाता है।
यह भी माध्यम बालों पर किया जाने वाला हेयर स्टाइल है। इस हेयर स्टाइल को आप किसी भी पोशाक के साथ बना सकते हैं। ये आपकी उम्र को छुपाने के साथ साथ आपको एक ग्लैमरस लुक भी प्रदान करता है।
चित्र श्रोत: Hungry Forever, Get The Look, HD Nice Wallpaper, Indian Beauty Tips, Hairstyles, Youtube, LIve Cities.
COMMENTS (0)