Home / Uncategorized / बालों को हमेशा के लिए काला करने के 5 घरेलू उपाय
जब भी नारी-सुंदरता का वर्णन होता है, उसमें सबसे पहला स्थान केशों का ही होता है। लेकिन कभी-कभी इस सुंदरता में ग्रहण लग जाता है, जब समय से पहले आपके सिर के बाल सफेद हो जाते हैं। यह समस्या उस समय और गंभीर हो जाती है जब अचानक किसी पार्टी में जाना हो या किसी मित्र ने आपसे मिलने आना हो। उस समय आप सोच सकतीं हैं की काश आपको भी बालों को हमेशा के लिए काला करने के 5 घरेलू उपाय मालूम होते तो ब्यूटी पार्लर जाने से बच जातीं। तो आइये आपकी इस समस्या का हल करते हैं:
Table of Contents
दिन भर की सुस्ती को चाय का एक कप तुरंत भागा देता है। यदि आपको घर में सफ़ेद बालों को घरेलू तरीके से काला करना हो तो बिना चीनी वाली और अच्छी तरह उबली चाय की पत्ती का पानी इस काम आएगा। इस पानी से लगातार सिर धोने से बाल हमेशा के लिए काले हो सकते हैं।
बहुत पहले से आंवले का प्रयोग सिर के बालों की हेल्थ को बनाए रखने के लिए किया जाता रहा है। आप भी अपने बालों के सफ़ेद होने की समस्या के हल के लिए आंवले के रस का प्रयोग कर सकतीं हैं। इसके लिए आपको आंवले एक लोहे की कढ़ाई में रात भर के लिए भिगो कर रख दें। सुबह इस भीगे हुए आंवले का पीस कर पेस्ट सिर पर लगा कर दो घंटे के लिए छोड़ दें। इस प्रकार लगातार आंवले का सिर पर प्रयोग करने से सफ़ेद होते बालों को काला किया जा सकता है।
भारतीय भोजन में प्याज का होना अनिवार्य सा है। लेकिन यही प्याज का रस आपके सफ़ेद बालों को काला भी कर सकता है, क्या आप यह बात जानतीं हैं? एक प्याज के रस को रोज नहाने से आधा घंटा पूर्व बालों की जड़ों में लगा लें। इसके बाद किसी अच्छे शैंपू से सिर धो लें। लगातार इस प्रयोग से आपके बाल जड़ों से ही काले आने शुरू हो जायंगे।
आपकी रसोई में नींबू का रस तो सरलता से मिल ही जाएगा। रोज नहाने से पहले दो चम्मच कैस्टर ऑयल में एक नींबू का रस मिला कर अपने बालों की जड़ों में लगा लें। अब दो घंटे बाद बिना खुशबू वाले शैंपू से सिर धो लें। इस लेप के नियमित प्रयोग से आपके सिर के बाल काले ही नहीं, लंबे और चमकदार भी हो जाएँगे।
यह तो सभी जानते हैं की मस्तिष्क की ताकत बढ़ाने के लिए बादाम का नियमित सेवन किया जाता है। इन्हीं बादामों को तिल के साथ पीस कर बालों पर लगाने से सफ़ेद बाल काले किए जा सकते हैं। अगर आप भी यह उपाय अपनाना चाहतीं हैं तो रात को एक चम्मच बादाम और तिल भिगो कर रख दें। सुबह इन भीगे बादाम और तिल पीस कर इसका पेस्ट सिर पर लगा लें। दो घंटे बाद सिर धो लें और कुछ दिन बाद अपने बालों के सफ़ेद होने की प्रक्रिया को रुकते हुए देख सकतीं हैं।
चित्र श्रोत: beautiful diy ideas, steadyrun, youtube, fab how, girls combo, oil health prion
COMMENTS (0)