Home / Uncategorized / इन तरीकों से दिखाइए अपनी बाज़ुओ को पतला
सर्दियों में तो स्वेटर, फुल स्लीव्स और कोट से आप अपनी बाज़ुओ के अनचाहे मोटापे को छुपा सकते है पर गर्मियों का क्या? पर चिंता की कोई बात नहीं !
हम शेयर कर रहे हैं कुछ ऐसे तरीके जो आपको दिखाए स्टाइलिश और आपकी बाजुओं को पतला-
Table of Contents
९९% औरतें अपनी बाजुओं के ऊपरी हिस्से से परेशान होकर उन्हें कवर करना ही ठीक समझती है | अगर आप अपनी बाजुओं के ऊपरी हिस्से को छुपाना चाहती हैं तो ¾ स्लीव्स के कपड़े आपके बहुत काम आ सकते है | जब आप हाफ स्लीव्स या कट–स्लीव्स पहनती हैं तो सबका ध्यान इसी और आकर्षित होता है| और आपके लिए एक गुड न्यूज़ भी हैं कि फैशन वर्ल्ड में फुल स्लीव्स का बोल–बाला है| ब्लाउज, टी–शर्ट या हो सूट, ¾ स्लीव्स –स्टाइल फैशन में एक अनोखा ताल–मेल रखती हैं | एक और बात, अपनी बाजुओं से ध्यान हटाने के लिए ऐसे कपड़े पहने जिसमे गर्दन और कंधो पर एम्ब्रोइडरी या फिर ट्रेंडी पैटर्न हो | विद्या बालन और रानी मुखर्जी से प्रेरणा लें |
एक बहुत बड़ी गलती ये होती हैं कि हम कई बार अपने पुराने कपड़ो को जबरदस्ती पहनने की कोशिश करते हैं और ऐसा करने से ब्लाउज और सूट में बाजुओं का मोटापा और दिखता हैं | मिसफिट और ज्यादा तंग कपड़ो से दूर रहे | कपड़े थोड़े से खुल्ले हो जिसमे बॉडी के हर हिस्से को अपनी एक जगह मिले |
शायद ही कोई ऐसा हो जिसे अलग–अलग प्रिंटेड कपड़े पहनना ना पसंद हो लेकिन जब बात आती हैं अपनी बाज़ुओ को पतला दिखाने की तो प्रिंटेड कपड़े थोड़ा ध्यान से पहने | बोल्ड और बड़े प्रिंट्स की जगह, छोटे प्रिंट्स वाले कपड़े पहने | और हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स को कर दे बिलकुल ना |कभी कभी अगर ऊपर और नीचे के कपड़े एक ही रंग के हो तो बात बन जाती हैं | क्योंकि इससे एक वर्टीकल पैटर्न बनता हैं जो आपको पतला लगने में सहायता करता हैं |
गर्मियों में पूरी बाजुओं के कपड़े पहनना कभी–कभी किसी आफत से कम नहीं हैं लेकिन अगर लम्बी बाजू के साथ–साथ थोड़ी चौड़ी भी हो तो मुश्किल आसान हो जाएगी | किमानो स्लीव्स,लॉन्ग फ्लटर स्लीव्स और बैल स्लीव्स लगती हैं बहुत ही खूबसूरत | पोंचू और काफ्तान स्टाइल कपड़े भी दिखा सकते हैं आपकी बाजुओं को पतला |आजकल कपड़ो में कितनी ही तरीकों की लेस और नेट का प्रयोग किया जाता हैं जो आपकी इस परेशानी का हल हैं |
डिज़ाइनर नीता लुल्ला कहती हैं कि अपनी बॉडी के प्रॉब्लम एरियाज को छुपाने का सबसे स्मार्ट तरीका हैं गाड़े रंग के कपड़े पहनना | अगर आपकी बाजू मोटी हैं तो भूलकर भी पफ्फ़ स्लीव्स ना पहने |एक सही फैब्रिक आपको पतला दिखाने में बहुत हेल्प करता हैं –भारी भरकम जड़े हुए कपड़ो को छोड़कर हलके फैब्रिक का इस्तेमाल करें | यहाँ तक कि आपका खड़े होना और बैठना तक आपकी बाजुओं को मोटा या पतला दिखा सकता हैं | फोटो खिचवाते हुए अपने हाथ को अपनी कमर पर टिकाते हुए एक त्रिकोण बना लें – अरे ये तो वैसे भी आजकल का क्लासिक पोज़ हैं |
चित्र स्त्रोत -Boutique sareees.com,the loom.in,pinterest, youtube.com, salwar times.com,bollywodlife.com
COMMENTS (0)