Search

Home / Nutrition in Hindi (पोषण) / 5 खाने की चीज़े जो बढ़ाये बच्चों की इम्युनिटी

_168_बच्चों की इम्युनिटी

5 खाने की चीज़े जो बढ़ाये बच्चों की इम्युनिटी

Parul Sachdeva | मई 5, 2018

शुरू के कुछ महीने में एक बच्चे को उसका जरुरी पोषण और शक्ति अपनी माँ के स्तन-पान से मिलती है लेकिन बाद में एक स्वस्थ आहार ही उनकी इम्युनिटी को बढ़ाता है और उनके विकास का एक बड़ा कारण होता है | पोषक तत्वों से भरा खाना खाने से बच्चों की इम्युनिटी मजबूत होती हैं और साथ ही साथ वें इन्फेक्शन और बीमारियों से कोसो दूर हो जाते हैं |

जानिए 5 ऐसी ही खाने की चीज़े जो बढ़ाये आपके बच्चों की इम्युनिटी –

curd.foods for boosting kids immunity.Hindi

दही प्रोबिओटिक्स, विटामिन्स और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं | दही एक ऐसा पावरफुल खाद्य पदार्थ हैं जो बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक हैं | इसके साथ साथ दही खाने से शरीर की पाचन शक्ति बढ़ती हैं और बच्चों की हड्डिया भी मजबूत होती हैं |आप कर्ड राइस, रायता, हंग कर्ड सैंडविच और कढ़ी भी आज़मा सकते है 

 

  • अंडे

eggs.foods for boosting kids immunity.hindi

अंडे में प्रोटीन और वसा (फैट्स) बहुत अच्छी मात्रा में होता हैं | अंडे का पीला भाग फैट्स और बाहरी सफ़ेद भाग प्रोटीन से भरा हुआ होता हैं | बच्चों के आहार में अंडे शामिल करने से उनके वजन में भी अंतर आता हैं | और ये दोनों ही कारण अंडो को इम्युनिटी बढ़ाने में योगदान देते हैं| मसाला चीज आमलेट, एग फ्राइड राइस,अंडा भुर्जी,अंडा करी या ना जाने कितने ही नाम इस हेअल्थी फ़ूड के साथ जोड़े जा सकते हैं

 

  • ओट्स (जई)

oats.foods for boosting kids immunity.hindi

बच्चों को रोज ओट्स खिलाना उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी हैं |ओट्स में उच्च मात्रा में प्रोटीन और अन्य स्वस्थ तत्व होते हैं जो आपके बच्चे की प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने और उनके बालों और त्वचा की स्थिति और उपस्थिति में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। यह हाई एनर्जी का भी अच्छा स्रोत है। ओट्स उपमा,इडली और कबाब जैसे व्यंजनों में आकर्षक रंग और फ्लेवर डालने के लिए सब्जियों और फलों का सहारा लें | कूकीज हो या पैन केक्स, ओट्स हर एक चीज़ को स्वादिष्ठ और हेअल्थी बना सकते हैं |

 

  • मशरुम

mushroom.foods for boosting kids immunity.hindi

मशरूम से भी आपके बच्चों की इम्म्युंटी बूस्ट होती हैं | मशरूम एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो आँख बंद करके किसी भी व्यंजन में डाला जा सकता है | मशरूम विटामिन डी, आयरन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। यह आपके मेटाबोलिज्म को भी बढ़ाता है।पास्ता, ग्रेवी, मंचूरियन , सूप या फिर किसी भी सब्जी में डालो और फिर पाओ एक अनोखा स्वाद |

 

  • ब्रोकली

broccoli.foods for boosting kids immunity.hindi

लजीज खाना बनाने में और यहाँ तक की बच्चों के विकास में ब्रोकली का जवाब नहीं | पास्ता,पराठा,ब्रोकली सूप,टिक्की या ना जाने कितने ही नाम इस हेअल्थी फ़ूड के साथ जोड़े जा सकते हैं |

चित्र स्त्रोत- बैटर बटर

Parul Sachdeva

COMMENTS (1)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *