एक अध्ययन के अनुसार तक़रीबन 8०% भारतीय महिलाये गलत साइज की ब्रा पहनती हैं | और ये बात कुछ हद्द तक सही भी हैं क्योंकि जब भी हम ब्रा खरीदने जाते हैं या तो शर्मा–शर्मी में गलत साइज की ब्रा ले लेते हैं या फिर सोचते हैं ठीक ही होगी | सही ब्रा न चुनने से स्तनों का आकार बिगड़ने के साथ साथ कमर दर्द, कंधो में दर्द जैसी कई शिकायते हो सकती हैं | हम ऐसे ही ये नहीं कह रहे बल्कि विज्ञान कहता हैं कि पूरे स्तनों में कूपर लिगामेंट होते हैं जो ज्यादा मजबूत नहीं होते और गलत ब्रा पहनने से ये कूपर लिगामेंट ढीले हो जाते हैं और स्तन लटकना शुरू हो जाते हैं |
जानिये एक सही ब्रा चुनने की ये ज़रूरी टिप्स-
आपकी ब्रा हर ओर से फिट होनी चाहिए मतलब ना ज्यादा तंग और ना ही ज्यादा ढीली | अगर आपकी २ उँगलियाँ बैंड में आराम से जा सकती हैं तो मतलब साइज सही हैं | अगर आपकी ब्रा कंधो की तरफ जा रही हैं या पूरे दिन आप अपने कंधो पर लगे स्ट्रेप को खींच रहे हैं तो ब्रा का बैंड आपके लिए बड़ा हैं |
ब्रा कप ऐसे होने चाहिए कि स्तन पूरी तरह उसमे चले जाए | तार या नीचे की ओर कुछ ना लटका हो | ध्यान रहे अगर ब्रा की पट्टियां किसी भी तरह आपको चुभ रही हो तो थोड़े बड़े साइज की ब्रा पहनें | अपने हाथों को ऊपर की तरफ करें अगर बैंड ऊपर की तरफ घूम रहा हैं या फिर स्तनों का निचला हिस्सा बाहर आ जाता हैं तो ब्रा बड़ी हैं | एक और बात अगर पीछे की तरफ मॉस इकठ्ठा हो रहा हो तो भी साइज आपको बड़ा हैं | और अगर आप छोटी कद-काठी के हैं तो कई बार ठीक साइज मिलना मुश्किल हो जाता हैं -डेमी ब्रा चुने क्योंकि इसकी पट्टी छोटी होती है जिससे ये आपको बगुलों (आर्मपिट ) के नीचे नहीं चुभती|
एक कोमल और आरामदायक ब्रा चुनने से आपको सांस लेने में आसानी होती है और आप अंदर से अच्छा महसूस करते है | बेहतर है अगर आप अंडर वायर ब्रा ना पहने क्योंकि इसमें विस्तार (एक्सपेंशन) की गुंजाईश नहीं होती | यहाँ तक की सिंथेटिक और पैडेड ब्रा भी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं |
स्तनों में जो मॉस-पेशियाँ होती हैं वो बहुत अंदर की तरफ होती हैं जिसकी वजह से स्तनों को उनसे ज्यादा सहारा नहीं मिलता और एक सही ब्रा का काम होता हैं स्तनों को सप्पोर्ट देना |
एक कपडे नापने वाला टेप लें | टेप के एक हिस्से को अपने स्तनों के नीचे वाले भाग पर रखकर, दूसरे हिस्से को स्तन के नीचे से लें जाते हुए पीठ की ओर से लें जाकर टेप के दोनों हिस्से मिलाये | अब जितना नंबर आया उसमे 5 ओर जोड़ दे तो वो आपका सही साइज हैं | उदाहरण के लिए – मापने के बाद अगर 29 आया हैं तो उसमे 5 ओर जोड़ दें तो इसका मतलब आपका साइज 34 हैं |
हमारी सलाह
यूँ तो मार्किट में कई प्रकार की ब्रा उपलब्ध हैं | चाहे कोई भी ब्रा चूज़ करें लेकिन ऊपर लिखे नियमों को बिलकुल ना भूले |
चित्र स्त्रोत -टॉकिंग ब्रा, रीडर्स डाइजेस्ट, वोइलांटे, विंटेज
COMMENTS (0)