Home / Uncategorized / सूरत के वेंडर ने बनाया 5 किलो के वजन का सबसे बड़ा बर्फ का गोला।
‘बर्फ का गोला’ भला यह नाम पहले किसी ने कैसे नहीं सुना होगा, गर्मियों में हमारी गर्मी का सबसे अच्छा साथी कई अलग अलग फ्लेवर्स के साथ हमारे साथ हमेशा रहता है। और चाहे बड़े हो या बच्चे सबका मनपसंद होता है।
भले आपको बर्फ का गोला कितना भी पंसद क्यूँ ना हो पर क्या आपने कभी 5 किलो का बर्फ का गोला बनवाया है? या कभी इस बारे में सोचा है।
हमें सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिला, जिसमें सूरत के एक वेंडर ने न केवल जायके को जोड़ा है, बल्कि उसका आकार भी बढ़ाया है। बर्फ का गोला ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए। वीडियो पर एक नजर:
https://www.instagram.com/tv/CS3PvAqBF-6/?utm_source=ig_web_copy_link
यह कारनामा गुजरात के सूरत शहर में एक स्ट्रीट फूड विक्रेता द्वारा किया गया है, 5 किलो का यह अनोखा बर्फ का गोला बनाकर इसे कई अलग अलग स्वादों से भरा गया है। आइस गोला का वीडियो इंस्टाग्राम पर फूड ब्लॉगर अमर सिरोही द्वारा साझा किया गया था, जिसे @foodieincarnate के नाम से भी जाना जाता है।
वीडियो में, विक्रेता 3.5 किलोग्राम कुचल बर्फ को एक लंबे बेलनाकार टॉवर में आकार देता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसमें वह स्वाद वाले सिरप, कच्चे आम और चॉकलेट मिलाता है। बाद में, वह केसर रबड़ी और फ्रेश क्रीम डालते हैं। अंत में, वह कसा हुआ मावा और आइसक्रीम के चार बड़े स्कूप डालते हैं। इतना ही नहीं, वह ताज़ी क्रीम की एक परत डालते हैं और चॉकलेट चिप्स, सिरप और चेरी के साथ गार्निश करते हैं।वीडियो के अनुसार, यह भारत का सबसे बड़ा बर्फ का गोला है। और इसकी कीमत रु 999 बताई जा रही है।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)