Home / Uncategorized / रणवीर सिंह ने फैन्स के साथ शेयर किया अपना फेवरेट सिंधी फूड।
रणवीर सिंह बॉलीवुड में एक जाना माना चेहरा हैं, पद्मावत में अपने दमदार किरदार खिलजी, गली बॉय में एक रैपर और अपनी प्रत्येक फिल्म के अनुरूप ढलने के लिए वह प्रायः जाने जाते हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा सिर्फ फ़िल्मों तक ही सीमित नहीं हैं,बल्की असल जीवन में भी देखने को मिलती है, इसके साथ वह अपने कपड़ों को लेकर भी हमेशा ही चर्चा का विषय बने रहते हैं व साथ ही हिंदी फिल्म उद्योग में सबसे लोकप्रिय फैशन और फिटनेस आइकन में से एक हैं।
अभिनेता भोजन के प्रति अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते हैं। वह अक्सर अपने गैस्ट्रोनॉमिक एडवेंचर्स सोशल मीडिया पर कभी-कभी शेयर करते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें उनकी पत्नी, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण द्वारा उनके लिए तैयार किए गए व्यंजनों का आनंद लेना पसंद है। और अब, उन्होंने अपने पसंदीदा सिंधी भोजन का खुलासा किया है।
रणवीर सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के लिए ‘आस्क मी एनीथिंग’ पोस्ट की स्टोरी साझा की । जिसमें उनके एक फॉलोवर ने उन्हें उनके पसंदीदा सिंधी भोजन के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने जवाब दिया, “चावल और बूंदी के साथ सिंधी करी और बगल में अरबी टुक।”सिंधी करी एक बेसन आधारित ढेर सारी सब्जियों को मिलाकर तैयार की जाती है, यह मसालों और स्वाद का एक अभिन्न मिश्रण हैं, लोग अक्सर तीखे स्वाद के लिए इमली का गूदा मिलाते हैं। इस डिश को प्रत्येक सिंधी परिवार में प्राथमिकता दी जाती है। अरबी टुक एक डीप फ्राई हुई तारो रूट रेसिपी है। अब हम जानते हैं कि रणवीर अपने चीट के दिनों में इसे खाना पसंद करते हैं!
रणवीर ने आगे पूछे गए सवालों में यह भी बताया कि वह आजकल वीगन डायट फाॅलो कर रहे हैं, और आहार के रूप में सिर्फ उबले हुई सब्जियों का ही इस्तेमाल कर रहे हैं।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)