Home / News Stories / कुकीज चुराते हुए पकड़ी गयी बच्ची की मुस्कान पर लुटाया पूरी दुनिया ने प्यार।
पिता और बेटी का रिश्ता बहुत गहरा होता है, आए दिन हमें सोशल मीडिया पर ऐसी ही कई वीडियो देखने को मिल जाती है, जो हमारा दिल पिघलाने के लिए पर्याप्त होती है। और हमें किसी ना किसी शख्स की और अपने बचपन के दिनों की यादों में ले जाती है।
ऐसा ही पिता बेटी का एक वीडिओ सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुआ है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची को आप कुकीज की चोरी करते हुए देख सकते हैं, डायनिंग टेबल के पीछे छुपी ये बच्ची ने ना सिर्फ एक या 2 कुकीज चुराई ब्लकि वह पूरे जार को ही छुपाये बैठी है। कमरे में अंदर आते और डायलन नाम पुकारते हुए बच्ची के पिता ने यह वीडियो बनाया है, अपने पिता को देख बच्ची एक प्यारी सी मुस्कान के साथ जार का ढक्कन हटाती है, और उसमे से कुकीज को खाने लगती है। जहाँ बच्ची की यह मासूमियत पिता को भी हंसने पर मजबूर कर देती है।
https://www.instagram.com/reel/CTvav6np7sl/?utm_source=ig_web_copy_link
यह वीडियो मूल रूप से @snackbandits_dad द्वारा शेयर और बनाया गया है, जिसे अभी 50 हजार लाइकस् के साथ लगभग 8 लाख बार तक देखा जा चुका है।
वीडियो में पिता बार-बार बच्ची से पूछते हैं कि तुम क्या कर रहीं हो, जहां बच्ची अपनी प्यारी सी मुस्कान के साथ कुछ कहने की कोशिश करती है, और अपने पिता के हँसने पर वह भी हँसती है। अंत में पिता बच्ची को शैतान कहते हुए कहता है कि तुम्हें इतनी सारी कुकीज की जरूरत नहीं है। जिसपर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं, एक उपयोगकर्ता ने लिखा, “जहां तक मेरा संबंध है, उसके पास सभी कुकीज़ हो सकती हैं,” जबकि दूसरे ने टिप्पणी की, “वह सबसे छोटा स्नैक बैंडिट है!”यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, और साथ ही बच्ची की मुस्कान और और उसकी मासूमियत दुनिया भर से खूब प्यार बटोर रही है।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)