Home / Uncategorized / बेटी की ज़िंदगी को बेहतर बनाने की 5 सीख
ऐसे मत करो चोट लग जाएगी !
कैंची से नहीं खेलते !
ऐसे नहीं बोलते, ये गलत है !
ऐसी कितनी ही बातें आप हर रोज अपने बच्चो को बोलते है ताकि उनके साथ कुछ बुरा न हो| उन नन्हे कदमो ने जब से चलना सीखा आप उनके साथ ज़िन्दगी के हर मोड़ पर थे लेकिन आपकी बेटी को आपके अनुभव से और बहुत कुछ सीखना है| आइये जानते है उसी बेटी की ज़िंदगी को बेहतर बनाने की 5 सीख|
Table of Contents
पहली सीख –गलतियाँ ये बताती है की आप उनसे नहीं घबराते बल्कि सीखते है|
ये बहुत ही जरूरी है की आप जो भी काम करे उसमे अपना बेस्ट दे और आगे बढ़े| अगर आप ग़लती करते है तो देखे की कमी कहाँ रह गई और कैसे मैं अपने लक्ष्य को पा सकती हूँ| गलतियों से ही पता चलता है की आप कोशिश कर रहे हैं और कोशिश करने वालों की हार नहीं होती|
दूसरी सीख– सम्मान दें सम्मान कराये|
ये हम सबने सुना की दुनिया बहुत छोटी हैं इसलिए हमेशा सबको सम्मान दें, किसी के लिए बुरा न बोले और अपनों का ध्यान रखें| पता नहीं कब और कहाँ कोई आपके काम आ जाये|
तीसरी सीख – किसी को नीचा दिखाने से किसी का भला नहीं होता|
हर इंसान अलग हैं और सबकी अपनी एक कहानी हैं| एक अच्छा इंसान वही हैं जो दूसरो के दर्द या मुश्किलों को समझता हैं, उनकी खिल्ली नहीं उड़ाता| उतना ही प्यार उन्हें दें जितना की आप उनसे चाहते हैं| किसी के पीठ पीछे बुराई करने से हम अपना समय और अपने आप को खराब कर रहे हैं|
चौथी सीख –वो रहे जो आप हैं|
जैसे जैसे आप बड़े होंगे आपके सामने हज़ारो राहें खुल जाएँगी| कभी कभी आप समझ नहीं पाएंगे की कौन सी राह मेरे लिए सही हैं| ऐसे में अपनी खुशियों का सौदा न करे| दोस्तों के साथ बोलना, उनके साथ पार्टी करना किसे पसंद नहीं लेकिन किसी दूसरे के जैसे बनने में आप अपने आप को कभी नहीं खोना|
पांचवी सीख – रंग और रूप कोई मायने नहीं रखते अगर आप दिल से खूबसूरत हैं|
इसका मतलब आपको सुन्दर लगने के लिए सुन्दर कपड़ो, मेक-अप या गहनों की जरूरत नहीं| अगर कोई आपकी अंदरूनी ख़ूबसूरती नहीं देख पाता तो आपका नहीं उसकी आँखों का दोष हैं|
चित्र स्त्रोत: The DailyMoss, Matei Horvath Photography
COMMENTS (0)