Home / Uncategorized / 7 ख़याल जो हर एक लड़की को उसकी शादी के दिन सताते हैं
एक लड़की की शादी उसके लिए सबसे बड़ा दिन होता है| ऐसा कहा जाता है कि शादी के दिन हर लड़की को खुश रहना चाहिए लेकिन नयी ज़िन्दगी शुरू करने की ख़ुशी, अपने घर को छोड़ने का दुख, अपने हमसफ़र को मिलने की उत्सुकता, नए परिवारजनों से सव्भाव ना मिलने का डर, ऐसी बहुत सी बातें उसके दिमाग में चल रही होती हैं| यह सब सव्भाविक है|
अगर आपकी ज़िन्दगी में भी ये खूबसूरत दिन आने वाला है तो आइये आपको बताते है कि कौन से ऐसे 7 ख़याल है जो हर एक लड़की को उसकी शादी के दिन सताते है-
Table of Contents
इस बात में कोई दोराहे नहीं हैं कि आप दोनों एक परफेक्ट (उत्तम ) मैच हैं, पर शादी वाले दिन आपके दिल में इतनी चीज़े होती हैं की एक बार को आपको लगने लगता की क्या मेरा पार्टनर मेरे लिए सही है या नहीं? क्या उसमे वो सब गुण हैं जो आप उम्मींद करते हैं? क्या मुश्किल समय में वो आपका साथ देगा? क्या पूरी ज़िन्दगी वो मेरा ख़याल रखेगा? ऐसे बहुत से सवाल आप अपने आप से पूछने लगते हैं|
अपनों से दूर किसी नयी जगह, नए लोगो के साथ पूरी ज़िन्दगी रहना बिलकुल आसान नहीं है| यह सिर्फ एक लड़की ही समझ सकती है| घबराइए नहीं| बल्कि दूसरी तरह से सोचें तो अब आपका ध्यान रखने के लिए कितने सारे लोग हैं|
हर लड़की ये सोचती है की जैसे चीज़े प्लान की वैसे ही हों| कोई गड़बड़ न हो| सब कुछ समय के साथ अच्छे से हो जाये| शादी भले ही दो लोगों की होती है लेकिन लड़कीवालों को सभी का स्वागत और सत्कार करना होता है। ऐसे में लड़की और भी घबराती है। क्या सबको खाना पसंद आएगा? क्या सबको तैयारी अच्छी लगेगी?
शादी के दिन हर एक की नज़र दुल्हन पर होती है| ऐसे में हर एक लड़की चाहेगी की वो सबसे सुन्दर लगे| शादी के दिन बहुत सरे लोग दुल्हन को पहली बार देखते है| बहुत बार ऐसा ख़याल आपको परेशान करता कि दूल्हे की तरफ के लोग आपके बारे में क्या सोचेंगे या आप उन्हें पसंद आएँगी या नहीं|
शादी के दिन बहुत सरे लोग दुल्हन को पहली बार देखते है | बहुत बार ऐसा ख़याल आपको परेशान करता कि दूल्हे की तरफ के लोग आपके बारे में क्या सोचेंगे या आप उन्हें पसंद आएँगी या नहीं |
ये एक बहुत ही नार्मल सी बात है कि आप ये चाहे की आपका मेकअप पूरी रात रहे| इसमें टेंशन लेने की बजाये आप अच्छे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें जो आपकी प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करेंगे|
चाहे अरेंज्ड मैरिज हो या लव मैरिज, शादी के बाद की पहली रात की घबराहट तो हर एक लड़की को होती है| ऐसे में अपने आपको रिलैक्स रखें और हो सके तो अपने पार्टनर से इस बारे में बात करे |
आपकी नयी ज़िन्दगी के लिए आपको ख़ूब सारी शुभकामनाएं!
चित्र स्त्रोत: shaadisaga, indian lifestylez, the better india, pinterest, weddings online, bridebox wedding albums, youtube
COMMENTS (0)