Search

Home / Uncategorized / ब्रेस्ट को स्वस्थ रखने के 5 तरीके

ब्रेस्ट को स्वस्थ रखने के 5 तरीके

Parul Sachdeva | मई 15, 2018

हर रोज की भागदौड़ में हम औरतें कितनी बार अपने ऊपर ध्यान नहीं दे पाती हैं | कई बार तो ऐसा भी हो जाता हैं कि सुबह के ११ बज जाते हैं और हमें याद आता हैं आज तो हमने अपने बाल तक नहीं बनाये | तो सोचो उन महिलाओं को उंगलियों पर गिना जा सकता हैं जो अपनी ब्रैस्ट की देखभाल करती होंगी | शरीर के बाकी हिस्सों की तरह, अपनी ब्रैस्ट को स्वस्थ रखना भी उतना ही जरुरी हैं | कुछ नहीं,बस थोड़ा सा ध्यान और समझदारी मांगती हैं एक स्वस्थ ब्रैस्ट | बैटर बटर बताता हैं ब्रैस्ट को स्वस्थ रखने के तरीके –

1.सही ब्रा का चुनाव

एक ब्रा को चुनने में आयु और अवसर दोनों बातों का ध्यान रखना चाहिए | जैसे कि बाहर जाना हो तो चुस्त पैड वाली ब्रा और अगर घर में है तो बिना पैड वाली आरामदायक कॉटन की ब्रा पहनना बिलकुल ठीक हैं | गलत साइज की ब्रा पहनने से बहुत सी प्रॉब्लम हो सकती हैं जैसे त्वचा में जलन, लाल निशान, सांस लेने में मुश्किल और स्तनों में दर्द | समय के साथ-साथ स्तनों का अकार भी बदलता रहता हैं जैसे वजन में बदलाव, मीनोपॉज या फिर प्रेगनेंसी की वजह से | ध्यान रखें की सही साइज की ब्रा पहने |

 

2.रात में ब्रा ना पहने

अगर आप रात को ब्रा पहन के सोते हैं तो इससे आपके ब्लड सर्कुलेशन में फर्क पड़ता हैं | और कई बार पसीने और चुभन से फंगल इन्फेक्शन होने का भी खतरा बना रहता हैं | इसलिए हमारी सलाह है कि रात में ब्रा पहन के ना सोये ताकि आपकी त्वचा भी सांस ले सके |

3.मैली ब्रा ना पहने

बहुत बार ऐसा होता हैं कि हम कोई कोई कपड़ा दुबारा भी पहन लेते हैं लेकिन अपने अंडर गारमेंट्स के साथ ऐसा करना आपके स्वस्थ के लिए भारी पड़ सकता हैं | बैक्टीरिया, तेल, पसीना यहाँ तक कि फंगस भी एक मैली ब्रा पर जमा हो सकता है और आपको पता भी नहीं चलेगा तो हर रोज अपने अंडर गारमेंट्स धोये और साफ़-सुथरी ब्रा पहने |

4.ब्रैस्ट हर रोज साफ़ करें

शरीर के बाकी अंगो की स्वछता के साथ-साथ अपनी ब्रैस्ट को भी हर रोज साफ़ करें और कोशिश करें कि साफ़ पानी से धोये और ड्राई रखें | क्योंकि गुप्त अंगो में नमी होने से कई बार प्रॉब्लम आ सकती हैं |

5.गाँठ या सूजन को नज़रअंदाज़ ना करें

अगर आपको कभी भी ब्रैस्ट से सम्बन्धी किसी सी भी प्रकार की बेचैनी या बदलाव की आशंका हो रही हो तो डॉक्टर के पास जाने से कोई झिझक ना करें | ये किसी बीमारी कि तरफ इशारा हो सकता हैं | सही और ठीक समय पर ली हुई सलाह काफी सहायक होती है|

चित्र स्त्रोत-medela,david wolfe, the breast care site, dirty diaper laundary, island hospital

Parul Sachdeva

BLOG TAGS

Uncategorized

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *