Search

Home / Uncategorized / कुकिंग को आसान बनाने वाले 7 अद्भुत उपकरण

कुकिंग को आसान बनाने वाले 7 अद्भुत उपकरण

Ankit Kumar | मई 1, 2018

खाना बनाना एक कला है और इसे और भी ज्यादा आसान बनाने के लिए सबसे ज्यादा ज़रूरी  है किचन के उपकरणों के सही सेट का होना। काटने, छीलने, पीसने, मिश्रण करने और कुकिंग को आसान बनाने के लिए कई नए उत्पादों को लगातार बाजार में लाया जा रहा है। ये उपकरण हमारी रोजमर्रा की ज़िन्दगी में बहुत उपयोगी हैं और कुकिंग को और भी ज्यादा मज़ेदार बना देती हैं।

 

आइये जानते हैं कुछ ऐसे अद्भुत उपकरणों के बारे में जो कुकिंग को और भी आसान और मज़ेदार बना देंगी-

1.रैक वाली कटिंग बोर्ड- (Chopping Board with Drawers)

साधारण कटिंग बोर्ड के नीचे रैक्स बनाकर उसे और भी ज्यादा लाभदायक बना दिया गया है। इससे आपको कटी हुई सब्जियां रखने के लिए बहुत से बर्तनों की ज़रूरत नहीं होगी। इसमें कटिंग बोर्ड के नीचे अलग-अलग डब्बे होते हैं जिनमे आप सब्जियों को काटने के बाद आसानी से रख सकते हैं।

 

2.ऑटोमेटिक स्टिरर- (Automatic Stirrer)

सॉस या ग्रेवी बनाते वक़्त हमें गर्म स्टोव के सामने घंटों खड़ा रहना पड़ता है। यह ऑटोमेटिक स्टिरर हमारे इस समय को बचाता है। ऑटोमेटिक स्टिरर ग्रेवी या सॉस को ऑटोमेटिक तरीके से 45 मिनट तक लगातार मिला सकता है, इससे हमे घंटो किचन में खड़े होने की ज़रूरत नहीं होती।

 

3.हर्ब स्ट्रिपर- (Herb Striper)

यदि आप रोजाना रोज़मेरी, धनिया पत्ते या अजवायन की पत्तियों जैसी जड़ी बूटियों को अलग करने पर अपने हाथों का उपयोग कर रहे हैं तो अब आपको और ऐसा करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस स्ट्रिपर का प्रयोग करके आप पत्तों को आसानी से अलग कर सकते हैं।

 

4.एग सेपरेटर-(Egg Separator)

अंडे के सफेद भाग को अलग करना आसान नहीं होता है। किसी प्रकार के फ़िल्टर और अपने हाथों का उपयोग करने के बजाय, अंडे के पीले भाग को हटाने के लिए इस एग सेपरेटर का प्रयोग करें। यह डिवाइस बड़े अद्भुत तरीके से अंडे के पीले भाग को खींच कर अलग कर देता है।

 

5.स्प्रे स्टेम- (Spray Stem)

निम्बू या संतरे जैसी सिट्रस फलों को निचोड़ कर खाने में डालने के बजाय इस आसान स्प्रे स्टेम का प्रयोग करें। स्प्रे स्टेम को आसानी से फलों पर फिक्स करें और खाने पर स्प्रे करें।

 

6.फ्लेवरिंग गन-(Flavoring Gun)

बर्गर, बन्स व हॉट डॉग में अलग- अलग सॉस लगाने के लिए हमें बार- बार चाक़ू को धोना पड़ता है जिमसे अक्सर हमारा वक़्त बर्बाद हो जाता है। पर अब और नहीं, खाने में दो या दो से अधिक सॉस को मिलाने के लिए इन फ्लेवरिंग गन का प्रयोग करें। इसका उपयोग करने से ड्रेसिंग करना आसान हो जाता है।

 

7.रोल एंड पोर- (Roll and Pour)

पानी और जूस की बड़ी-बड़ी बोतलों को बार- बार उठाना संभव नहीं होता। रोल एंड पोर एक ऐसा उपकरण है जिससे बोतल को बिना उठाये, झुका कर जूस या पानी को आसानी से निकाला जा सकता है।

 

चित्र श्रोत: blessthisstuff, thisiswhyimbroke, dailysale, home-designing, shop.quirky, gizmodo, oliveoilmarketplace.

 

Ankit Kumar

BLOG TAGS

Uncategorized

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *