Search

Home / Women Health Tips in Hindi / 7 असरदार एंटी-एजिंग फ़ूड जिससे अपने बुढ़ापे को कहें अलविदा

7 असरदार एंटी-एजिंग फ़ूड जिससे अपने बुढ़ापे को कहें अलविदा

Parul Sachdeva | जुलाई 3, 2018

क्या आपको पता है कि आपकी रसोई में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जो आपको हमेशा जवान दिखने में सहायता करते हैं? आजकल कितने लोग अपनी बढ़ती उम्र के प्रभाव को छुपाने के लिए कितने पैंतरे अपनाते हैं | कई लोग तो सर्जरी और बोटॉक्स इंजेक्शन में अँधादुंध पैसा खर्च करने में भी नहीं कतराते | ऐसे में सही पोषण एक एहम भूमिका निभाता है|  

नीचे दिए गए 7 एंटी-एजिंग फ़ूड आपको प्राकर्तिक रूप से फायदा पंहुचा सकते हैं –

 

1.एक्स्ट्रा वर्जिन ओलिव ऑयल

वर्जिन ऑयल मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स से भरपूर होता है जो हमारे हृदय और परिसंचरण तंत्र को सहायता पहुंचाता है | ओलिव ऑयल को किसी भी रूप में लिया जा सकता है | इसे आप सलाद में प्रयोग कर सकते हैं या खाना बनाने में |

 

2.कीवी

कीवी में होते हैं शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड जो चेहरे पर आने वाली फाइन लाइन्स और झुर्रियों को आने से रोक सकते हैं | ये सब कुछ संभव होता है कीवी में मौजूद विटामिन C और E से जो कि फ्री रेडिकल्स से होने वाले त्वचा के नुक्सान को भी कम करता है |

 

3.नट्स

एक संतुलित आहार में नट्स का बहुत बड़ा योगदान होता है क्योंकि ये आपको खतरनाक कैंसर, ह्दय और मानसिक सम्बन्धी बीमारियों से बचाता है और आपकी ज़िंदगी में कई ज़िंदादिल साल और जोड़ देता है | नट्स में मोनोअनसैचुरेटेड और पोलीअनसैचुरेटेड फैट्स भारी मात्रा में होते हैं जो हृदय सम्बन्धी बीमारियों और शुगर टाइप 2 रिस्क से बचाता हैं | बुढ़ापे में भूलना एक आम बात है नट्स खाना इसका भी समाधान है | एंटी एजिंग के लिए बेस्ट नट्स हैं काजू, बादाम और अख़रोट |

 

4.फिश ऑयल

ओमेगा 3 फैटी एसिड स्वास्थय के लिए बहुत लाभकारी होते हैं और सबसे ज्यादा फायदेमंद  होते हैं उनके एंटी-एजिंग गुण | फिश ऑयल और फिश ओमेगा 3 फैटी एसिड से प्रचुर होते हैं | ब्लड प्रेशर कम करना और आपके हृदय की रक्षा करना, ओमेगा ३ फैटी एसिड के महत्वपूर्ण कार्य हैं | ओमेगा 3 को DHA भी कहा जाता है, ये एक बहुत तेजी से काम करने वाला प्रोस्टाग्लैंडीन होता हैं जिसके बहुत से फायदे हैं |

 

5.लहसुन

लहसुन एक बेहतरीन एंटी-एजिंग फ़ूड है जिसमे सल्फर की मात्रा भी काफी होती है | सल्फर का सेवन आपकी त्वचा और लिवर दोनों के लिए जरूरी है | ये ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल करने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल और हृदय का भी ध्यान रखता हैं | लहसुन गुणों की खान मानी जाती है |

 

6.फ्लेक्ससीड

फ्लेक्ससीड त्वचा को जरूरी नमी देता है और फाइन लाइन तथा झुर्रियों को दूर करता है | फ्लेक्ससीड में होता है ओमेगा-3 फैटी एसिड, लिग्नंस और एंटीऑक्सीडेंट जो इसे त्वचा को जवान दिखने में करता हैं मदद | ओमेगा 3 त्वचा को नमी प्रदान करता हैं, लिग्नंस क्षतिग्रस्त रक्त वाहिकाओं और त्वचा की कोशिकाओं को फिर से बनाता है और एंटीऑक्सीडेंट हानिकारक UV रेज़ से त्वचा की रक्षा करता हैं |

 

7.अनार

अनार विटामिन C से भरा हुआ होता है जो ज्यादा धूप से होने वाली झुर्रियों से त्वचा की रक्षा करता है | अनार के रस में अलेजिक एसिड और पुनिकलागिन होते हैं | अलेजिक एसिड एक ऐसा पोलीफेनोल कंपाउंड है जो फ्री रेडिकल से होने वाली क्षति से त्वचा को बचाता है जबकि पुनिकलागिन एक ऐसा पोषक तत्व होता है जो शरीर की क्षमता को बढ़ाता है ताकि वो कोलेजन की रक्षा कर सकें | कोलेजन एक संयोजी ऊतक होता है जो त्वचा को तरोताज़ा और मुलायम रखता है |

 

चित्र स्त्रोत-pixabay

 

Parul Sachdeva

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *