Home / Uncategorized / अपने चेहरे को धोते समय इन 7 गलतियों से बचें
सफाई हर महिला की स्किनकेयर की दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हालांकि, नियमित सफाई के बावजूद, कई महिलाओं को त्वचा के ब्रेकआउट का सामना करना पड़ता है। यदि आप यह नहीं समझ पा रहीं की त्वचा को स्वच्छ और साफ रखने के बावजूद आपकी स्किनकेयर दिनचर्या में क्या गलत हो रहा है, तो इसमें हम आपकी मदद के लिए इस सूचीं को यहाँ पेश कर रहे हैं –
कभी-कभी महिलाएं अनजाने में ही अपने चेहरे को धोते समय कुछ गलतियां कर बैठती हैं। यदि आप नीचे उल्लेखित गल्तियों के दोषी भी हैं, तो ये गलतियां वास्तव में आपकी त्वचा के ब्रेकआउट का कारण हो सकती हैं जिनकी वजह से आप पीड़ित हैं।
Table of Contents
यह महिलाओं की सबसे आम गलती है। चेहरे की सफाई करने से पहले, आपके लिए अपनी त्वचा की किस्म जानना बहुत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक त्वचा अलग प्रकार की होती है, और यही कारण है कि कॉस्मेटिक कंपनियों ने विभिन्न प्रकार की त्वचा के लिए फेस क्लेन्ज़र लॉन्च किए हैं।
अपना चेहरा धोने से पहले, यह सुनिश्चित करें की आपके हाथ साफ हैं। आपकी रोज़मर्राह की दिनचर्या में, आपके हाथ बहुत सारी चीज़ें छूते हैं-चाहे वह सेल फोन हों या दरवाजे हों। आपके द्वारा स्पर्श की जाने वाली सभी सतहें, बैक्टीरिया को अपने हाथों में स्थान्तरित हो जाता है। जब आप अपने चेहरे को धोने के लिए इन हाथों का उपयोग करते हैं, तो बैक्टीरिया तुरंत आपके हाथों से आपके चेहरे पर भी स्थानांतरित हो जाता है, जिससे त्वचा में ब्रेकआउटऔर अन्य जुडी हुयी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
रात को सोने से पहले हमेशा अपना चेहरा धो लो! यहां तक की, यदि आप थके हुए हैं, तब भी रात में अपना चेहरा धोने के रूटीन में कोई समझौता न करें। दिन के दौरान, त्वचा की सतह पर विभिन्न तेल और पसीना जमा होता है। चूंकि हम पर्यावरण के संपर्क में रहते हैं, प्रदूषण, धूल और गंदगी स्वाभाविक रूप से त्वचा की बाहरी परत पर जम जाती है। दिन के अंत में आपके चेहरे से इस गंदगी और धूल को हटाने से त्वचा की जलन, त्वचा की सूजन और मुहाँसों की समस्याओं को दूर रखा जा सकता है।
त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दियों के मौसम के दौरान भी, अपने चेहरे को धोने के लिए केवल गुनगुने पानी का उपयोग किया जाना चाहिए। वे कहते हैं कि गरम पानी से चेहरा धोना से चेहरे की नाज़ुक त्वचा को नुकसान पहुंचता है। गरम पानी रक्त वाहिकाओं को फैलाने का कारण बनता है,जो नाज़ुक ऊतको के टूटने का कारण बन जाता है। स्किन-केयर एक्सपर्ट्स यह भी कहते हैं की चेहरे को धोने के लिए गरम पानी का उपयोग करने से त्वचा से प्राकृतिक तेल और नमी दूर हो जाती है। यह तेल आपकी चेहरे की त्वचा के बेहतर स्वास्थ को बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं, अन्यथा आपकी चेहरे की त्वचा समय के साथ खुरदरी, शुष्क और खुजलीदार हो जाएगी।
धोने के तुरंत बाद अपने चेहरे को मॉइस्चराइज करना बहुत आवश्यक है। ऐसा करने से चेहरे की त्वचा पर नमी, हाइड्रेशन के द्वारा कैद हो जाती है। मॉइस्चराइज़र आपकी त्वचा के लिए कुछ आवश्यक पोषण तत्व प्रदान करते हैं, जिससे आपकी त्वचा स्वच्छ और हाइड्रेटेड रहती है। यदि आपके चेहरे के मॉइस्चराइज़र में SPF नहीं है, तो एक अच्छे सनस्क्रीन का भी अपने चेहरे पर नियमित इस्तेमाल करें।
हाँ! फेस क्लीन्ज़र्स के द्वारा आपके चेहरे को साफ़ रखने का एक सही और एक गलत तरीका है। और चेहरा सही तरीके से साफ़ रखना बहुत ज़रूरी है। फेस क्लीन्ज़र्स से चेहरे को साफ़ करते वक्त रगड़ने की बजाय, त्वचा पर हल्के हाथों से मसाज करें।
आप पहले ही जानते हैं की रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर से सारे मेकअप को हटाना कितना महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, फेस क्लीन्ज़र्स का मेकअप रीमूवर के रूप में कभी भी उपयोग नहीं करना चाहिए। आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले अधिकांश मेकअप का सामान स्मज-प्रूफ और वाटर-प्रूफ होता है इस लिए फेस क्लीन्ज़र्स से चेहरा धोने से आपके चेहरे से मेकअप पूरी तरह से नहीं हटता। चेहरे को धोने से पहले चेहरे पर का सारा मेकअप हटाने के लिए एक अच्छे माइक्रोएटर, वाटर-बेस्ड या आयल-बेस्ड मेकअप रीमूवर का उपयोग करना बहुत महत्वपूर्ण है।
अपने चेहरे को धोते समय इन गलतियों को करने से बचें। ऐसा करने पर, आप समय के साथ अपने चेहरे में ज़रूर अंतर पाएंगे।
स्त्रोत : Audubon Dermatology, FEMALE Magazine Malaysia, L’Oreal Paris, Pixabay, Self.
COMMENTS (0)