Search

Home / Women Health Tips in Hindi / 8 चीज़ें जो आपको पीरियड्स के दौरान ज़रूर खानी चाहिए

_385_पीरियड्स में क्या खाएं

8 चीज़ें जो आपको पीरियड्स के दौरान ज़रूर खानी चाहिए

Parul Sachdeva | जून 14, 2018

महीनों के उन दिनों जब चिड़चिड़ाहट, गुस्सा, मूड स्विंग के साथ-साथ भारी रिसाव, मसल क्रैम्प्स (ऐंठन)और पेट दर्द चरम सीमा पर होती है तो कोई भी काम करना अच्छा नहीं लगता | इन दिनों जंक फ़ूड से दूर रहना मुश्किल हो जाता है लेकिन दर्द को कम या ज्यादा करने में कई खाद्य पदार्थों का बहुत बड़ा हाथ होता है | कैल्शियम और आयरन युक्त भोजन लेने से,रक्त की हानि के बावजूद भी आपका शरीर एक्टिव और हेअल्थी रहता हैं |

1. अखरोट

walnut- food to have during periods

विटामिन B6 और मैग्निसियम से भरपूर अखरोट में होते हैं कई एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जो पीरियड्स के दर्द को कम करते हैं |अखरोट के एक कप में इतना फैटी एसिड होता है कि वो आपको 30% विटामिन B6 देता है |

 

2. पत्तेदार गोभी (kale)


विटामिन B और C से भरपूर, पत्तेदार गोभी पीरियड्स के दौरान खाये जाने वाली अबसे अच्छी सब्जी मानी जाती है | इन दिनों रक्त की हानि होने से शरीर में आयरन की कमी हो जाती हैं इसीलिए आयरन युक्त खाद्य पदार्थ खाने से कब्ज़ से बचाव और पाचन तंत्र ठीक होता हैं |

 

3. दालचीनी की चाय

cinnamon- food to have during periods

हयड्रोक्सीचालकोने का एक बहुत बड़ा स्त्रोत हैं दालचीनी | ये कंपाउंड रक्त का इन्सुलिन लेवल बढ़ाता हैं जिससे पीरियड्स के दौरान रक्त का प्रवाह अच्छे से होता हैं | पीरियड्स के दौरान दालचीनी की चाय पीने से हार्मोन्स संतुलित होते हैं, अनियमित पीरियड्स नियंत्रित होते हैं और किसी भी प्रकार के क्रैम्प्स (ऐंठन) से राहत मिलती हैं |

 

4. सैल्मन

एक और प्रभावशाली खाद्य पदार्थ जो उन दिनों मसल क्रैम्प्स से आराम दिलाता है वो हैं सैल्मन | भारी मात्रा में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, मांसपेशियों को रिलैक्स करते हैं और शरीर को एक्टिव रखने के लिए जरूरी प्रोटीन प्रदान करते हैं |

 

5. केला

केले में पाए जाने वाला पोटैशियम एंड विटामिन क्रैम्प्स से छुटकारा दिलाता हैं इसीलिए हर रोज एक केला खाना हमारी सलाह हैं | केले से शरीर में पानी नहीं रुकता और पेट फूलने से बचाता हैं | इससे बॉवेल मूवमेंट (मल-त्याग ) में सहायता मिलती हैं और दस्त से कोसो दूर रहते हैं|

 

6. प्रोबिओटिक दही

पीरियड्स के दौरान अगर मसल क्रैम्प्स से निजात पाना हो तो खाये प्रोबिओटिक दही क्योंकि इसमें होता हैं मैग्निसियम |इसके साथ प्रोबिओटिक दही PMS का ध्यान रखती हैं और ये अच्छे बैक्टीरिया उत्पन्न करती हैं जो एक हेअल्थी पाचन तंत्र के लिए बेहद जरूरी हैं |

 

7. डार्क चॉकलेट

मूड स्विंग्स को खत्म करने और अच्छा महसूस करने के लिए डार्क चॉक्लेट आती हैं बहुत काम | अधिकतर कोको कंटेंट होने की वजह से इसमें मैग्निसियम भारी मात्रा में होता हैं | ये एक और कंपाउंड सेरोटोनिन को उत्पन्न करता हैं जो पीरियड्स के दौरान आपके मूड को ठीक रखता हैं |

 

8. संतरे


खट्टे फल जैसे संतरे विटामिन D से भरे हुए होते हैं जो सेरोटोनिन को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं | संतरे में पाए जाने वाला विटामिन C उन दिनों होने वाली ऐंठन और दर्द को आराम देता हैं | ये PMS के लक्षणों का ध्यान रखता हैं, प्रजनन तंत्र को हेअल्थी रखता यही और पूरे दिन आपको एनर्जी देता हैं |

चित्र स्त्रोतFlickr, pixabay, pixino, maxpixel, wikipedia commons, wikipedia

Parul Sachdeva

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *