ऋतिक रोशन हिंदी फिल्म जगत के एक बहुत ही जाने माने अभिनेता हैं। उन्हें फिल्मों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 6 बार फिल्मफेयर अवार्ड से नवाज़ा गया। उन्होंने वर्ष 1980 में बतौर बाल कलाकार भी कई फिल्मों में काम किया, इसके बाद अपने पिता और एक मशहूर निर्देशक राकेश रोशन के साथ बतौर सह निर्देशक काम किया। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत बतौर मुख्य अभिनेता वर्ष 2000 में कहो न प्यार है से की। इस फिल्म में उनके बेमिसाल अभिनय के लिए उन्हें बहुत सराहा गया।
हाल ही के दिनों में उन्होंने मुंबई के जुहू में एक आलीशान घर लिया है, जिसका द्वार समुद्र की तरफ है। उन्होंने यह घर अपने परिवार के लिए लिया है। उनका यह घर करीब 3000 स्क्वायर फ़ीट में बना है। इस घर को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है की यह एक बैचेलर का घर जान पड़ता है।
आइये आज आपको ऋतिक रोशन के घर की कुछ झलकियों दिखाते हैं –
Table of Contents
जैसा कि हमने देखा की इस घर का मुख्य द्वार समुद्र की तरफ है, इससे हमें यह जान पड़ता है की ऋतिक रोशन को समुद्र से बहुत प्यार है। उनके लिविंग रूम को देख कर यह साफ़ साफ़ अंदाज़ा लगाया जा सकता है। उन्होंने जमीन को नीले रंग से बनवाया है जो कि पानी का एहसास देते हैं। साफ़ ही ग्रे रंग के कस्टमाइज़्ड सोफा सेट इस कमरे की खूबसूरती में चार चाँद लगा रहे हैं।
इस कमरे में दीवारों पर पारिवारिक तस्वीरें देखकर यह पता चलता है कि उन्हें अपने परिवार से, खासकर अपने दोनों बच्चों से बेहद लगाव है। आजकल लो लेवल सोफा सेट बहुत प्रचलन में हैं, यहाँ भी हमें यही नज़ारा देखने को मिलता है।

उनके डाइनिंग रूम में भी हमें नीले रंग की झलक देखने को मिलती है। यहाँ भी लकड़ी की कलाकारी है जो हमें लिविंग रूम से दिखाई दे रही है। दीवार पर लगी हुई नीले रंग की पेंटिंग जब टेबल के कांच पड़ रही है तो समुद्र का एहसास हो रहा है।
उनके घर में उनके दोनों बच्चों का यह खूबसूरत रूम उनके बीच के प्रेम को व्यक्त करता है। इस कमरे में उनके खिलौनों के साथ साथ दीवार पर विश्व का एक बड़ा सा मानचित्र बना हुआ है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि ये अपने बच्चों कि पढाई को लेकर बहुत चिंतित रहते हैं। इस कमरे में एक फुटबॉल के आकर का कार्पेट है जो बहुत ही आकर्षित है।
घर के अंदर ऑफिस का सेट उप अपने काम के प्रति उनकी रूचि को व्यक्त करता है। इस कमरे में भी हमें लकड़ी की कारीगरी देखने को मिलती है। इस ऑफिस की दीवारों को बेहतरीन मुहावरों से सजाया गया है जो उनको समय समय पर प्रेरित करती हैं। इसे बनाने के लिए उनके घर का सबसे एकांत कोना चुना गया है।
बालकनी के फर्श को हरे रंग के कार्पेट से सजाया गया गया है। इससे बालकनी में हरियाली का एहसास होता है। इसकी छत लकड़ी की बनी हुई है जो की प्राकृतिक वातावरण की छवि देती है।
ऋतिक रोशन एक खेल प्रेमी हैं। यह उनके घर में बिलियर्ड की टेबल और चेस बोर्ड देखकर साफ़ दिखाई देता है। बिलियर्ड की टेबल को समुद्र के किनारे की बालकनी से लगे हुए बनाया गया है ताकि वो अरेबियन समुद्र का एहसास कराये।
चित्र श्रोत: urbanclap.
COMMENTS (0)