Home / सेलेब्रिटीज़ / बॉलीवुड अभिनेताओं के एयरपोर्ट लुक
हम अपने पसंदीदा सेलिब्रिटीज के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। वो कब कहा जाते हैं? कब क्या पहनते हैं ? अगर फैशन कि बात हो तो सेलिब्रिटीज हमेशा हमारे लिए प्रेरणा के श्रोत होते हैं। हम उनके स्टाइल को हमेशा फॉलो करते हैं चाहे वो पार्टी का स्टाइल हो या फिर एयरपोर्ट का।
तो आइये आज हम देखेंगे अपने कुछ पसंदीदा सितारों के एयरपोर्ट लुक्स:
Table of Contents
सोनम कपूर अपने फैशन को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इन्हे बॉलीवुड इंडस्ट्री में फैशन आइकन के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने हमेशा ही अपने स्टाइल स्टेटमेंट से अपने प्रशंशकों का दिल जीता हैं। दर्शक हमेशा इनके स्टाइल को फॉलो करने कि कोशिश करते हैं चाहे वो किसी पार्टी का लुक हो या फिर एयरपोर्ट लुक।
जैसा की हम सब जानते हैं की कैटरीना कैफ कैमरे के सामने बहुत ही सहज नज़र आती हैं। उनके प्रशंषकों की नज़रें हमेशा उनपर ही टिकी रहती है चाहे वो किसी पार्टी की तस्वीर हो, किसी प्रमोशनल इवेंट की या फिर एयरपोर्ट की।
करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव दिखाई देती हैं। चाहे बात पार्टी की हो, जिम की हो, शॉपिंग की हो या फिर एयरपोर्ट की हो हर जगह उनका स्टाइल अलग ही नज़र आता है। इन दिनों उन्हें प्रायः उनके बेटे तैमूर के साथ देखा जाता है।
रणवीर सिंह बॉलीवुड के वर्सटाइल अभिनेताओं में से एक हैं। वो अपने अभिनय के साथ साथ अपने विभिन्न अवतार और स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं। वो हर अवसर पर एक अलग ही अंदाज़ में नज़र आते हैं जो की उनपर खूब जचता है। एयरपोर्ट पर भी उनका ऐसा अवतार देखा जाता है।
जैकलीन अपने क्यूट स्माइल के लिए जानी जाती हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर अलग अलग प्रकार के अवतारों में देखा गया है। उन्हें हम प्रायः वेस्टर्न कपड़ों में देख सकतें हैं। सफ़ेद टॉप पर रेड लिपस्टिक उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा रही हैं।
दीपिका पादुकोण इस दशक की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके अभिनय के लिए कई बार उन्हें कई प्रकार के अवार्ड्स से भी नवाज़ा गया। उनका बोल्ड अवतार दर्शकों को बहुत भाता हैं। अभिनय से लेकर फैशन तक उनकी वर्सटैलिटी का कोई जवाब नहीं हैं। वो हर प्रकार के कपड़ों में चाहे वो पारम्परिक हो या वेस्टर्न, बला की खूबसूरत लगती हैं।
कंगना रनौत बॉलीवुड में बोल्ड अदाकारा के रूप में प्रख्यात हैं। हाल के दिनों में उन्हें एयरपोर्ट पर साड़ी में देखा गया हैं। बिना मेकअप और किसी ज्वेलरी के ये साड़ी उन पर खूब जच रही है। इस साड़ी में वो बहुत ही सजह महसूस करती दिखाई दी हैं।
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड में फिटनेस फ्रीक के नाम से जानी जाती हैं। उनका स्टाइल स्टेटमेंट भी बेहद मशहूर हैं चाहे वो किसी पार्टी का हो या फिर एयरपोर्ट का।
आलिया भट्ट हिंदी सिने जगत में सबसे कम उम्र की अभिनेत्री हैं। बहुत ही कम उम्र में उन्होंने अपने अभिनय के दम पर ऊंचाइयों को छू लिया हैं। आप एयरपोर्ट पर उनका क्यूट अवतार देख सकते हैं।
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक जानी मानी अदाकारा हैं जिन्हे अब हॉलीवुड में भी जाना जा रहा है। इनका स्टाइल तो देखते ही बनता है। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर ब्लैक रंग के जम्सूट में देखा गया था।
ऋतिक रौशन बॉलीवुड के मोस्ट स्टाइलिश अभिनेताओं में से एक हैं। ये अपने फैंस को कभी नाराज़ होने का मौका नहीं देते हैं। वो अपने लुक को लेकर काफी सतर्क रहते हैं चाहे वो किसी पार्टी का वो या फिर एयरपोर्ट का।
चित्र श्रोत: Indiatimes.com, bollywoodlife, news18, love karma passion, celebrity latest pictures, paperdabba.com, pinkvilla, pinterest, jfw, youtube.
COMMENTS (0)