Home / Weight Loss Tips in Hindi / महिलाओं में अचानक वजन घटने के कारण
बहुत सी महिलाएं अपना वजन कम करने के लिए कई प्रयास करती हैं लेकिन अगर बिना किसी कारण के आपके वजन में भारी गिरावट आ जाये तो संभल जाइये क्योंकि ये किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है | अगर आपके साथ ऐसा कुछ हो रहा हैं तो नीचे लिखे कारणों पर गौर करें |
Table of Contents
परजीवी आपके पेट पर वार करते हैं और कई प्रकार की गैस-सम्बन्धी मुश्किलों को बढ़ाते हैं जो अचानक से वजन घटने का एक मुख्य कारण हो सकता हैं | अगर आपको रात के दौरान खुजली, मुँह में सूजन,थकान, गैस या पेट फूलने की शिकायत हो रही है तो समझ लीजिये परजीवियों ने आपके पेट पर आक्रमण कर दिया हैं | ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करें ताकि वो जल्द-से-जल्द आपको पेट के परजीवियों से छुटकारा दिलाएं |
अचानक से वजन कम होने का एक और कारण हो सकता हैं रूमेटाइड आर्थराइटिस | अगर आपके जोड़ो में दर्द हैं तो ये आर्थराइटिस की वजह से हो सकता हैं जो एक गंभीर बिमारी हैं | ये आपके एनर्जी को ख़त्म करती हैं और दिन में बहुत मात्रा में कैलोरीज और फैट की खपत करती हैं जिससे वजन कम होता हैं | ये बीमारी ज्यादातर 30 से 50 वर्ष की औरतों को प्रभावित करती हैं |
जब आपका वजन तेजी से घटता है तो ये गट सिंड्रोम की वजह से हो सकता है | इसका मुख्य कारण होता है कुअवशोषण | लैक्टोज असहिष्णुता (इनटॉलेरेंस), सिलिअक रोग या आंतो में क्षति भी वजन घटने का कारण हो सकते हैं | कुअवशोषण तब होता हैं जब शरीर के गट जरूरी पोषक तत्वों को खपाने में असफल हो जाते हैं | एक ग्लूटेन-मुक्त आहार और डॉक्टर की सलाह इसका एकमात्र इलाज हैं |
जब आप हेअल्थी भोजन का सेवन नहीं करते तो ये कई बार वजन घटने का कारण बन जाता हैं | जैसे जैसे आप बड़े होते हैं तो आपके दिमाग का वो हिस्सा जो आपकी भूख को कण्ट्रोल करता हैं, कमजोर होता जाता हैं जिससे आप कई घंटो तक भरा महसूस करते हैं | और ऐसा होने पर आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं |
बहुत से ऐसे लोग हैं जो तनाव से जूझ रहे हैं जिसका सबसे पहला संकेत हैं कि उनकी रोजमर्राह की ज़िन्दगी में रुचि कम हो गयी हैं | और इसका सीधा-सीधा असर होता हैं आपके खान-पान पर | जब कोई इंसान तनाव से ग्रसित होता हैं तो हाइपोथैलेमस नामक कंपाउंड भूख को कम कर देता हैं | और इससे असहजता, नींद और वजन में कमी आती हैं |
पेट के कैंसर के बहुत से प्रकार हैं | कुअवशोषण और सूजन की वजह से ये सभी कैंसर वजन घटने का कारण बन जाते हैं | डॉक्टर को संपर्क करें ताकि वो गले से पेट और आंतो को जोड़ने वाली ग्रासनली को चेक कर बिमारी की जड़ का पता लगा सके |
चित्र स्त्रोत- wikipedia commons, pixabay, pixnio
COMMENTS (0)