Home / Uncategorized / मशहूर शेफ़ अमृता रायचंद ने इस खास अंदाज में मनाई अपनी शादी की अठारवीं सालगिरह
कहते हैं कि शादी जन्मों-जन्मांतर का बंधन होता है। ये एक लंबा सफर होता है जिसमें पति-पत्नी एक दूसरे का हर मोड़ पर साथ निभाने का वादा करते हैं और इस तरह ज़िंदगी चलती जाती है। हालांकि इस लंबे सफर में आते हैं कुछ माइलस्टोन, जो आपको इस बात का एहसास दिलाते रहते हैं कि एक-दूसरे का हाथ थामकर आप ज़िंदगी में कितने आगे निकल आये हैं। हाल ही में मशहूर शेफ़ अमृता रायचंद की जिंदगी में भी एक ऐसा ही माइलस्टोन आया। मौका था अमृता की शादी की अठारवीं सालगिरह का। इस विशेष अवसर पर अमृता ने अपने फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपनी शादी से जुड़ी चीज़ें और यादे अपने फैन्स के साथ बाँटकर सभी को अपनी खुशी में शामिल कर लिया। आइये जानते हैं मशहूर शेफ अमृता रायचंद ने कैसे सेलिब्रेट की अपनी शादी की अठारवीं वर्षगांठ।
शादी को भले ही कितने भी साल बीत जाएं, शादी की सालगिरह का मौका हर औरत को एक नई-नवेली दुल्हन होने का एहसास दे जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ अमृता रायचंद के साथ भी। अपनी 18th मैरिज एनिवर्सरी के खास मौके पर शेयर किये वीडियो में अमृता अपनी शादी के दिन वाले कपड़े, ज्वेलरी, चूड़े आदि को बड़े ही उत्साह के साथ टटोलती नजर आ रही हैं। अमृता ने बताया कि शादी की हर सालगिरह पर वे अपनी शादी से जुड़ी चीज़े इसी तरह लेकर बैठ जाती हैं जिससे कि वे अपनी ज़िंदगी के सबसे खास दिन की यादें ताजा कर सकें।
अमृता ने सबसे पहले अपने फैन्स को अपनी शादी का गठबंधन जोड़ा दिखाया जिसे फेरों के समय दूल्हा-दुल्हन को पहनाया जाता है। अमृता का कहना था कि यह गठबंधन जोड़ा ही है जिससे लोगों को जीवनभर के लिए एक साथ जोड़ दिया जाता है। इसके बाद अमृता ने अपना शादी के दिन वाला बेहद खूबसूरत लाल चूड़ा दिखाया जिसे वे अपनी हर सालगिरह के दिन पहनती है ताकि उस खास दिन को फिर से जी सकें। अमृता ने अपने फैन्स को शादी में पहने हुए कलीरे भी दिखाए और उनसे जुड़ी एक रोचक मान्यता भी शेयर की। भारतीय शादियों में दुल्हन द्वारा विदाई से पहले, कलीरों को पहनकर अपनी अविवाहित बहनों और कजिंस के ऊपर हिलाने का रिवाज है। अमृता के अनुसार अगर इस दौरान कलीरों में से कोई भी घुंघरू टूटकर किसी कन्या के ऊपर गिर जाता है, तो उस कन्या की शादी का योग जल्दी बनता है। इसके अलावा अपनी शादी से जुड़ी चीजों में अमृता ने अपने पति का सेहरा भी लोगों को दिखाया। हालांकि इस वीडियो में अमृता के फैन्स उनके पति से रूबरू नहीं हो सके, क्योंकि बकौल अमृता, उस समय वे लंच के बाद गोल्फ खेलने गए हुए थे।
अमृता का अपनी शादी की सालगिरह मनाने का ये खास अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अमृता के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 88,000 से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके है और कमेंट्स में शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। BetterButter की ओर से भी मशहूर शेफ अमृता रायचंद को शादी की अठारवीं सालगिरह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
View this post on Instagram
कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल हमें बताइए, और इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ। ऐसी ही रोचक जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए बने रहिए BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (0)