अभिनेता सोनू सूद अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी समाजसेवी मानसिकता और सामाजिक सरोकार के कार्यों के लिए अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कोरोनाकाल में सोनू सूद द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मीडिया में काफी सराहना हुई थी और अब एक बार फिर से सोनू सूद सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।हालांकि इस बार वजह कुछ और है। इस बार सोनू सूद को जिस चीज ने फिर से चर्चा में ला दिया है, वो है वेज बिरयानी। हाल ही में सोनू सूद ने तेलंगाना राज्य के उद्योग मंत्री से मुलाकात के बाद उन्हें ‘विश्व की बेस्ट वेज बिरयानी’ खिलाने के लिये ट्विटर पर धन्यवाद दिया। भले की सोनू की यह पोस्ट राजनीतिक और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हो, पर इसने सोनू के फूडीज़ फैन्स के बीच तहलका मचा दिया। आइये जानते हैं क्या है पूरा माजरा।
हाल ही में अभिनेता सोनू सूद ने तेलांगना राज्य के उद्योग मंत्री केटी रमा राव से हैदराबाद के प्रगति भवन में मुलाकात की। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट करते हुए सोनू सूद ने उद्योग मंत्री को उनके प्रेम और अतिथि सत्कार के लिए धन्यवाद दिया। सोनू सूद के ट्वीट तो रिट्वीट करते हुए रमा राव जी ने लिखा कि “मुझे भी आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई। असहायों की सेवा के लिए आपका निस्वार्थ सेवाभाव और जुनून सराहनीय है। उम्मीद है आगे भी हम संपर्क में बने रहते हुए मिलकर कार्य करेंगे।”
इस ट्वीट के जवाब में सोनू सूद ने उद्योग मंत्री रमा राव को तेलंगाना में बेस्ट मेजबान बताया और प्यार भरे शब्दों में विश्व की बेस्ट वेज बिरयानी खिलाने के लिए धन्यवाद दिया। हालाँकि वेज बिरयानी वाला यह ट्वीट सोनू के फ़ूड लवर्स फैन्स के गले नहीं उतरा। एक यूजर ने तो यहाँ तक कह दिया कि “वेज बिरयानी? इसे बिरयानी नहीं, पुलाव कहते हैं”। हालाँकि कुछ प्रशंसको ने वेज बिरयानी को नज़र अंदाज़ करते हुए उनके काम की प्रशंसा भी की। इस तरह केटी रमा राव के साथ मुलाकात और वेज बिरयानी की दावत ने चर्चाओं में बने रहने वाले सोनू सूद को एक बार फिर से सोशल मीडिया की सुर्खियों में ला दिया।
अगर आपको भी वेज बिरयानी पुलाव जैसी लगती है, तो लजीज चिकन बिरयानी घर पर तैयार करने की रेसिपी आप यहाँ से देख सकते हैं। कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमें बताइए और इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ।
Image Credits-: WikiMedia
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (0)